फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 600 रुपये मजबूत हुआ, चांदी में 1000 रुपये की गिरावट

Mon, 23 Sep 2024 08:36 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Sep 2024 08:36 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 600 रुपये उछलकर 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण स्थानीय बाजार में सात दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और चांदी 1,000 रुपये गिरकर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने का भाव सोमवार को 600 रुपये उछलकर 76,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 76,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इससके अलावा 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव भी 600 रुपये बढ़कर 76,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 76,000 रुपये था।

विज्ञापन


सूत्रों ने स्थानीय बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी का श्रेय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की बढ़ती मांग को दिया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की कमजोर मांग के कारण स्थानीय बाजार में सात दिन की तेजी का सिलसिला टूट गया और चांदी 1,000 रुपये गिरकर 90,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले सत्र में यह 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। दूसरी ओर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के वायदा कारोबार में अक्टूबर डिलिवरी वाले सोने के अनुबंध का भाव 184 रुपये या 0.25 प्रतिशत बढ़कर 74,224 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
विज्ञापन


दिसंबर डिलिवरी के लिए एक्सचेंज में चांदी का अनुबंध 1,035 रुपये या 1.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89,100 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। अबन्स होल्डिंग्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘इस साल सोने की कीमतों में 27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है, और यह अबतक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेहता ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, खासकर पश्चिम एशिया में बड़े पैमाने पर युद्ध के जोखिम के कारण सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में सोने की मांग में और तेजी आई है, क्योंकि इजरायल गाजा पर हमले जारी रखे हुए है।


वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स सोना 0.04 प्रतिशत बढ़कर 2,647.30 डॉलर प्रति औंस हो गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘सोने की कीमत सोमवार को नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई, जिसकी वजह स्थिर डॉलर और भौतिक रूप से समर्थित एक्सचेंज-ट्रेडेड कोषों की लगातार मांग रही, क्योंकि अधिक खरीदारों ने आर्थिक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक जोखिमों से बचने का प्रयास किया।’’ हालांकि, एशियाई कारोबारी घंटों में चांदी की कीमत गिरावट के साथ 30.96 डॉलर प्रति औंस पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed