{"_id":"66d5bc7c17e661e8170023ff","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने में 250 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 1700 रुपये फिसली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने में 250 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 1700 रुपये फिसली
Mon, 02 Sep 2024 06:54 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 02 Sep 2024 06:54 PM IST
सार
Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आभूषण विक्रेताओं और फुटकर विक्रेताओं के बीच मांग घटने के कारण दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 74,100 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सिक्का निर्माताओं और औद्योगिक इकाइयों के कमजोर उठान के कारण चांदी की कीमत भी 1,700 रुपये लुढ़ककर 85,500 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।
विज्ञापन
इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। व्यापारियों ने सोने की कीमतों में गिरावट का कारण स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की कमजोर मांग को बताया।
विज्ञापन
वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 2,531.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने कहा, ‘‘कमजोर डॉलर और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सुरक्षित निवेश की मांग के कारण सोने की कीमतें 2,564 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गईं।’’
चैनवाला ने कहा कि इसके अलावा मजबूत उपभोक्ता खर्च, मुद्रास्फीति में कमी और अमेरिका में बेहतर जीडीपी वृद्धि ने फेडरल रिजर्व द्वारा अधिक आक्रामक ढील की उम्मीदों को कम कर दिया है। एशियाई कारोबारी घंटों में, चांदी की कीमतें 0.52 प्रतिशत गिरकर 28.99 डॉलर प्रति औंस रह गईं।