फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोना 100 रुपये मजबूत हुआ, चांदी के भाव स्थिर

Fri, 30 Aug 2024 05:22 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 30 Aug 2024 05:22 PM IST
सार

Gold Silver Price: सर्राफा बाजार के कारोबारियों ने पीली धातु की कीमतों में तेजी का श्रेय घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग में तेजी को दिया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 3.20 डॉलर प्रति औंस या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,557.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
Gold Silver Price - फोटो : PTI

विस्तार

स्थानीय आभूषण विक्रेताओं के बीच मांग बढ़ने से शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 100 रुपये बढ़कर 74,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 74,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। 

विज्ञापन


हालांकि, अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी की कीमत शुक्रवार को 87,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। इसके अतिरिक्त 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 100 रुपये बढ़कर 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया, जो पहले 73,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन


कारोबारियों ने पीली धातु की कीमतों में तेजी का श्रेय घरेलू बाजार में स्थानीय आभूषण विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं की मांग में तेजी को दिया। वैश्विक स्तर पर कॉमेक्स सोना 3.20 डॉलर प्रति औंस या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,557.10 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड में कमोडिटी रिसर्च के वरिष्ठ विश्लेषक मानव मोदी ने कहा, "सोने की कीमतें सीमित दायरे में कारोबार कर रही हैं, क्योंकि बाजार को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व सितंबर में ब्याज दरों में कटौती करेगा, जबकि दूसरी ओर, अमेरिका में उम्मीद से बेहतर आंकड़े इस बढ़त को उच्च स्तर पर सीमित कर रहे हैं।"

पिछले हफ्ते, यूएस फेड के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल ने संकेत दिया था कि रोजगार बाजार पर चिंताओं के कारण ब्याज दरों में कटौती आसन्न थी। मोदी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनाव भी बढ़ रहे हैं और सुरक्षित निवेश को बढ़ावा दे रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में चांदी भी मामूली गिरावट के साथ 29.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बाजार के जानकारों के अनुसार पिछली तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में तेज़ गति से वृद्धि के आंकड़ों के बाद किसी भी बड़ी कटौती के लिए दांव कम हो गए, जबकि बेरोजगारी के आंकड़ों में फिर से कमी आई।

ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल में रिसर्च (कमोडिटी और करेंसी) के उपाध्यक्ष प्रणव मेर ने कहा, "यूएस फेड के साथ-साथ अगले महीने यूरोपीय सेंट्रल बैंक की दर के फैसले पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा, क्योंकि मुद्रास्फीति के कारण यूरोजोन देशों में फ्यूचर्स में गिरावट आई है।" 


मेर ने कहा कि व्यापारी शुक्रवार जारी होने वाले पीसीई मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर ध्यान केंद्रित करेंगे। यह ब्याज दरों को तय करने के मामले में फेड का पसंदीदा आंकड़ा है और यह बुलियन की कीमतों को आगे की दिशा प्रदान कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed