फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: सोने में लगातार छठे दिन बढ़त; 700 रुपये मजबूत हुआ, चांदी में 400 रुपये की गिरावट

Thu, 18 Jul 2024 07:01 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 18 Jul 2024 07:01 PM IST
सार

Gold Silver Price: रुपये की विनिमय दर में गिरावट के साथ ताजा घरेलू मांग में तेजी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। चांदी पिछले सत्र में 94,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI

विस्तार

रुपये की विनिमय दर में गिरावट के साथ ताजा घरेलू मांग में तेजी आने से दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, पिछले करोबारी सत्र में सोना 75,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


लगातार छठे कारोबारी सत्र में सोने की कीमतों में बढ़त दिखी। राष्ट्रीय राजधानी में सोना 700 रुपये की तेजी के साथ 76,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। इस बीच, 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत 750 रुपये की तेजी के साथ 76,100 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई।
विज्ञापन


हालांकि, चांदी की कीमत 400 रुपये की गिरावट के साथ 94,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जो पिछले सत्र में 94,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एसोसिएशन ने कहा कि स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से सोने की कीमतों में तेजी आई और रुपये में कमजोरी से भी पीली धातु की तेजी को समर्थन मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

डॉलर के मुकाबले रुपया सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ

गुरुवार को रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.64 रुपये प्रति डॉलर (प्रारंभिक आंकड़ा) के सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। बुधवार को मुहर्रम के मौके पर कमोडिटी बाजार बंद थे। विदेशी बाजार में कॉमेक्स पर सोने का भाव 6.90 डॉलर प्रति औंस की तेजी के साथ 2,466.80 डॉलर प्रति औंस हो गया।


सितंबर में अमेरिकी फेडरल रिजर्व से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ने और डॉलर के कमजोर होने के बीच इस सप्ताह की शुरुआत में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद सोने की कीमतें स्थिर रहीं। हालांकि, इस सप्ताह बाजार प्रतिभागी 2024 में फेडरल रिजर्व की ओर सेे ब्याज दरों में कम से कम दो कटौती की उम्मीद कर रहे हैं। न्यूयॉर्क में चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 30.66 डॉलर प्रति औंस हो गया।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस व मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा, "सोने में गुरुवार को सकारात्मक ढंगस से कारोबार होता दिखा। यह बढ़त सितंबर में फेड दर में कटौती की उम्मीदों और डॉलर इंडेक्स की कमजोरी से प्रेरित है। इसके अलावा व्यापारी अगले सप्ताह पेश होने वाले आगामी बजट पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और सरकार की ओर से संभावित नियामकीय बदलावों पर नजर रख रहे हैं।"

कोटक सिक्योरिटीज के एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनत चेनवाला ने कहा कि फेडरल रिजर्व की चेयरपर्सन और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के अधिकारियों के हालिया बयानों से सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों को बल मिला जिससे कॉमेक्स पर सोना बुधवार को 2,388.4 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।


हालांकि मुनाफावसूली के बीच कॉमेक्स पर सोना रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गया। चेनवाला ने कहा कि बुलियन की कीमतें 2,470 डॉलर प्रति औंस से ऊपर कारोबार कर रही हैं। आगे के रुख के लिए बाजार की नजर केंद्रीय बैंक के फैसले पर टिकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed