{"_id":"66796c6bf5fcaeaf7400299a","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोने की कीमत में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये कमजोर हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोने की कीमत में 120 रुपये की गिरावट, चांदी 400 रुपये कमजोर हुई
Mon, 24 Jun 2024 06:24 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 24 Jun 2024 06:24 PM IST
सार
बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 120 रुपये के नुकसान के साथ 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 120 रुपये के नुकसान के साथ 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत भी पिछले बंद भाव के मुकाबले 400 रुपये की गिरावट के साथ 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये कमजोर है।’’
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के साथ 2,318 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी गिरावट के साथ 29.47 डॉलर प्रति औंस पर थी।
गांधी ने कहा कि शुक्रवार को जारी अमेरिकी विनिर्माण और सेवा पीएमआई आंकड़ों के अपेक्षा से अधिक मजबूत होने के बाद सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई, जिससे व्यापारियों को अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के समय पर पुनर्विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन