{"_id":"6675831ad91f79d0e806b9c5","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price: सोना 800 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 1,400 रुपये उछली","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price: सोना 800 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 1,400 रुपये उछली
Fri, 21 Jun 2024 07:11 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 21 Jun 2024 07:11 PM IST
सार
राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 800 रुपये मजबूत होकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी की कीमत भी लगातार चौथे दिन 1,400 रुपये के उछाल के साथ 93,700 रुपये प्रति किलो हो गयी।
विज्ञापन
शेयर बाजार
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 800 रुपये मजबूत होकर 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
चांदी की कीमत भी लगातार चौथे दिन 1,400 रुपये के उछाल के साथ 93,700 रुपये प्रति किलो हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 92,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 73,350 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रही। यह पिछले बंद भाव से 800 रुपये अधिक है।’’
अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,360 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जो पिछले बंद भाव से 28 डॉलर अधिक है।
गांधी ने कहा कि शुक्रवार को सोने की कीमतों में उछाल की वजह अमेरिका में उम्मीद से कमजोर वृहत आर्थिक आंकड़े है। इससे यह संभावना बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व वर्ष 2024 में कम से कम दो बार ब्याज दर में कटौती करेगा।
विज्ञापन
चांदी भी 30.40 डॉलर प्रति औंस पर ऊंचा बोली गई। गुरुवारस को यह 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।