फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: मजबूत वैश्विक संकेतों से सोने में 120 रुपये की तेजी, चांदी 900 रुपये मजबूत हुई

Thu, 20 Jun 2024 08:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 20 Jun 2024 08:26 PM IST
सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 120 रुपये मजबूत होकर 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत भी 900 रुपये की तेजी के साथ 92,300 रुपये प्रति किलो हो गयी।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
Gold Silver Price - फोटो : PTI

विस्तार

मजबूत वैश्विक रुख के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 120 रुपये मजबूत होकर 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,430 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी की कीमत भी 900 रुपये की तेजी के साथ 92,300 रुपये प्रति किलो हो गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 91,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली के बाजारों में हाजिर सोने (24 कैरेट) की कीमतें 72,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहीं। यह पिछले बंद भाव से 120 रुपये अधिक है।’’
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय जिंस बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,332 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से पांच डॉलर अधिक है। एलकेपी सिक्योरिटीज में उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक-जिंस और मुद्रा जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘अमेरिकी प्रतिभागियों के जूनटीन्थ की छुट्टियों से वापस लौटने पर सोने की कीमतें सकारात्मक रहीं, क्योंकि खरीदारी की भावना थी। यह कमजोर खुदरा बिक्री के आंकड़ों और कम मुद्रास्फीति के आंकड़ों से प्रेरित थी।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘सितंबर में ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें बढ़ रही हैं, लेकिन अगर कोई अमेरिकी फेडरल रिजर्व सदस्य सितंबर से आगे देरी का संकेत देता है, तो सोने में मुनाफावसूली की संभावना है।’’ इसके अलावा, चांदी 30.15 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई। पिछले सत्र में यह 29.40 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed