फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news

Gold Silver Price: पश्चिम एशिया में तनाव की खबरों के बीच सोना-चांदी नए हाई पर, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

Tue, 16 Apr 2024 06:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 16 Apr 2024 06:15 PM IST
सार

Gold Silver Price: दिल्ली में मंगलवार को सोना 700 रुपये उछलकर 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह चांदी की कीमत 800 रुपये उछलकर 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।

विज्ञापन
Gold Price Aaj Ka Sone aur Chandi Ka Bhav Gold and Silver Price news
Gold Silver Price - फोटो : PTI

विस्तार

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती के रुख से मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन तेजी जारी रही और इनकी कीमतें अब तक के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं।एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोना 700 रुपये उछलकर 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। सोमवार को सोना 73,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसी तरह चांदी की कीमत 800 रुपये उछलकर 86,500 रुपये प्रति किलोग्राम की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''वैश्विक बाजार में तेजी के बीच दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 700 रुपये की तेजी के साथ 73,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रही है।" 
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 15 डॉलर की तेजी के साथ 2,370 डॉलर प्रति औंस हो गया। पिछले हफ्ते इस्राइल पर ईरान के अभूतपूर्व हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की आशंकाओं के बीच सोने और चांदी की मांग बढ़ती है, जिससे कीमतों में तेजी आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में चांदी का भाव भी तेजी के साथ 28.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 28.25 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई।  निवेशक पिछले सप्ताह अपेक्षा से अधिक मुद्रास्फीति के आंकड़ों के बाद मंगलवार को आने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के भाषण की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इससे फेड के मौद्रिक नीति दृष्टिकोण का रुझान मिलेगा।

शेयरखान के सहायक उपाध्यक्ष (बेसिक करेंसी एंड कमोडिटी) प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी ट्रेजरी के मजबूत प्रतिफल और डॉलर की मजबूती से बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी सीमित रहेगी, पर इसमें उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

उधर, एमसीएक्स पर वायदा कारोबार में सोने के जून अनुबंध में 349 रुपये यानी 0.48 फीसदी की तेजी के साथ 72,626 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार होता दिखा। कारोबार के दौरान यह 72,927 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा सोने का अगस्त डिलीवरी अनुबंध 72,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा।


हालांकि, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर चांदी का मई अनुबंध 314 रुपये यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 83,537 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा था। एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी के अनुसार जब तक भू-राजनीतिक तनाव बना रहता है और बढ़ता है, तब तक सोने में तेजी बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed