{"_id":"65d34df6349f1bae1504b920","slug":"gold-price-aaj-ka-sone-aur-chandi-ka-bhav-gold-and-silver-price-news-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver Price Today: सोना 250 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 500 रुपये कमजोर हुई","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver Price Today: सोना 250 रुपये मजबूत हुआ, चांदी 500 रुपये कमजोर हुई
Mon, 19 Feb 2024 06:17 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Mon, 19 Feb 2024 06:17 PM IST
सार
Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, इस दौरान चांदी 500 रुपए टूटकर 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 250 रुपये की तेजी के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र के दौरान सोना 62,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। हालांकि, इस दौरान चांदी 500 रुपए टूटकर 76,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
विज्ञापन
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 250 रुपये की तेजी के साथ 62,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करती दिखी।"
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव सात डॉलर की तेजी के साथ 2,020 डॉलर प्रति औंस हो गया। हालांकि, चांदी का भाव 23.09 डॉलर प्रति औंस रहा जो जबकि पिछले कारोबारी सत्र में 23.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई थी। गांधी ने कहा कि सुरक्षित निवेश के विकल्प के रूप में मांग बढ़ने से सोमवार को यूरोपीय कारोबारी सत्र में सोने का कारोबार मजबूत रहा।
विज्ञापन