फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold falls by 250 per 10 gram

सोने के दाम में जबरदस्त गिरावट, 6 माह के निचले स्तर पर पहुंचा

Tue, 06 Dec 2016 10:17 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Dec 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
Gold falls by 250 per 10 gram
- फोटो : डेमो

सोने में मंगलवार को भी गिरावट जारी रही और यह 250 रुपये फिसलकर 6 माह से अधिक अवधि के निचले स्तर 28,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इस गिरावट का कारण वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में आई कमजोरी है। 

विज्ञापन


इसके अलावा नोटबंदी के बाद नकदी संकट के चलते घरेलू हाजिर बाजार में भी मांग में गिरावट आई है, जिसके कारण ज्वेलरों की ओर से लिवाली घट गई है। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से कम लिवाली के चलते चांदी भी 100 रुपये टूटकर  41,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
विज्ञापन


वैश्विक तौर पर सोमवार को न्यूयार्क में सोना 0.60 फीसदी गिरकर 1,170 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 0.06 फीसदी गिरकर 16.71 डॉलर प्रति औंस पर आ गई। सोने की 8 ग्रामी गिन्नी का भाव भी 100 रुपये गिरकर 24,300 रुपये प्रति गिन्नी हो गया। हालांकि चांदी की सप्ताह आधारित डिलीवरी 835 रुपये तेज होकर 41,200 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। दूसरी ओर छिटपुट सौदों के कारण चांदी सिक्कों के दाम स्थिर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed