फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold declines by Rs 112 and silver slides Rs 108 on tuesday

खुशखबर: एक दिन में इतना सस्ता हो गया सोना, चांदी की कीमत में भी गिरावट

Tue, 11 Feb 2020 04:13 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 11 Feb 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Gold declines by Rs 112 and silver slides Rs 108 on tuesday
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा

मंगलवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। अब ग्राहकों को सोमवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी मिल जाएगा। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 112 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,269 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है।

विज्ञापन

इतनी सस्ती हुई चांदी

विज्ञापन

चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में मंगलवार को 108 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,152 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए सस्ता हुआ सोना

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को मांग में कमी की वजह से कारोबार के दौरान सोना और चांदी सस्ता हुआ। मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 112 रुपये सस्ता हुआ है।

वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम

वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,568 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.72 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम

इससे पहले सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में बढ़त आई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को 52 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,508 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई थी। चांदी में सोमवार को 190 रुपये की बढ़ोतरी आई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव 47,396 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। इस संदर्भ में तपन पटेल ने कहा था कि कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में उतार-चढ़ाव के कारण सोने और चांदी का दाम बढ़ा है। सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 52 रुपये महंगा हुआ था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,574 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed