{"_id":"61c4681bf76eaf06ac3816c2","slug":"gold-costlier-by-140-rupees-silver-price-increased-by-290-rupee-know-the-latest-price-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gold Silver latest Rate: सोना 140 रुपये महंगा, चांदी की कीमत 290 रुपये बढ़ी, यहां जानें ताजा भाव","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Gold Silver latest Rate: सोना 140 रुपये महंगा, चांदी की कीमत 290 रुपये बढ़ी, यहां जानें ताजा भाव
Thu, 23 Dec 2021 05:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Thu, 23 Dec 2021 05:45 PM IST
सार
Gold Silver Latest Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 140 रुपये की तेजी के साथ 47,268 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
सोना
- फोटो : pixabay
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 140 रुपये की तेजी के साथ 47,268 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
चांदी की चमक में भी इजाफा
सोने के दाम में इजाफा होने के साथ ही चांदी की कीमत में भी 290 रुपये की तेजी आई है। इस बढ़त के साथ चांदी का भाव 61,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,809 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकी थी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार का ये हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,807 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.87 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी के साथ 1,807 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। कमजोर डॉलर से सोने की कीमतों में तेजी आई और क्रिसमस की छुट्टी से पहले अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई।
विज्ञापन