फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold costlier by 140 rupees silver price increased by 290 rupee know the latest price here

Gold Silver latest Rate: सोना 140 रुपये महंगा, चांदी की कीमत 290 रुपये बढ़ी, यहां जानें ताजा भाव

Thu, 23 Dec 2021 05:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 23 Dec 2021 05:45 PM IST
सार

Gold Silver Latest Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 140 रुपये की तेजी के साथ 47,268 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
Gold costlier by 140 rupees silver price increased by 290 rupee know the latest price here
सोना - फोटो : pixabay

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूत कीमतों के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना 140 रुपये की तेजी के साथ 47,268 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,128 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


चांदी की चमक में भी इजाफा
सोने के दाम में इजाफा होने के साथ ही चांदी की कीमत में भी 290 रुपये की तेजी आई है। इस बढ़त के साथ चांदी का भाव 61,099 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,809 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव से बिकी थी।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार का ये हाल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,807 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.87 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी के साथ 1,807 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। कमजोर डॉलर से सोने की कीमतों में तेजी आई और क्रिसमस की छुट्टी से पहले अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed