खुशखबर: सस्ता हुआ सोना-चांदी, चुकानी होगी इतनी कीमत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट आई है। अब ग्राहक रविवार के मुकाबले कम पैसों में सोना और चांदी खरीद सकते हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को 281 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,748 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। वैश्विक बाजारों में सोना सस्ता हुआ हैं, जिसकी वजह से भारत में भी गिरावट आई।
इतनी सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो सोमवार को चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में सोमवार को 712 रुपये की कमी आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,506 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
इसलिए सस्ता हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि सोमवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 281 रुपये सस्ता हुआ है। डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर रहा, जिसके बावजूद इसमें गिरावट आई। लेकिन वैश्विक बाजारों में सोना सस्ता हुआ है, जिसका असर भारत में देखने को मिला।
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,578 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.78 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
सोने की कीमतों में शनिवार को बढ़त दर्ज की गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में शनिवार को 277 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 41,923 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। चांदी में शनिवार को 483 रुपये की बढ़त आई थी। इस बढ़त से चांदी का भाव 48,096 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। शनिवार को वैश्विक बाजार बंद थे।