फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gold and silver prices appreciated on thursday

2020 के दूसरे दिन बढ़ी सोने-चांदी की कीमत, जानें कितने हुए दाम

Thu, 02 Jan 2020 04:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 02 Jan 2020 04:47 PM IST
विज्ञापन
Gold and silver prices appreciated on thursday

रुपये में गिरावट के बीच वर्ष 2020 के दूसरे दिन यानी गुरुवार को सोना 38 रुपये महंगा होकर 39,892 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। एक दिन पहले सोना 39,854 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन

चांदी की कीमत में भी बढ़त

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, चांदी की कीमत में भी बढ़त दर्ज की गई है। चांदी 21 रुपये महंगी होकर 47,781 रुपये प्रति किलो रह गई। आपको बता दें कि साल 2020 के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई थी। 

विज्ञापन

एक जनवरी 2020 को इतनी थी कीमत

एक जनवरी 2020 को सोना सस्ता होकर 39,854 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया था। वहीं चांदी सस्ती होकर 47,760 रुपये प्रति किलो रह गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वैश्विक स्तर पर इतना है दाम

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 1,520 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं चांदी 17.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। 

71.33 के स्तर पर बंद हुआ रुपया 

रुपये की बात करें, तो आज डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे की गिरावट के बाद 71.33 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले आज रुपये 71.25 के स्तर पर खुला था।  

इसलिए आई बढ़त

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, ‘रुपये में गिरावट की वजह से दिल्ली में 24 कैरेट का हाजिर सोना 38 रुपये महंगा हुआ।’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed