फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price today Gold price climbs Rs 418 on global trends

418 रुपये बढ़ा सोने का भाव, चांदी 2246 रुपये हुई महंगी

Tue, 01 Sep 2020 04:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Sep 2020 04:45 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price today Gold price climbs Rs 418 on global trends
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें बढ़ने से राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 418 रुपये बढ़कर 52,963 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो आज भारी मांग के कारण यह 2,246 रुपये बढ़कर 72,793 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत अंतरराष्ट्रीय कीमतों में तेजी के साथ 418 रुपये अधिक रही। इसके साथ ही डॉलर के मुकाबले रुपये में तेजी की वजह से भी पीली धातु महंगी हुई।
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार में सोना 1,988 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी मामूली बढ़त के साथ 28.77 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। डॉलर में गिरावट के चलते अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना महंगा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रुपये में 73 पैसे का उछाल
घरेलू शेयर बाजारों में तेजी तथा अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 73 पैसे उछला फॉरेक्स कारोबारियों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने नकदी पर दबाव को कम करने के लिए विभिन्न कदमों की घोषणा की जिससे रुपये को गति मिली। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.18 प्रति डॉलर पर खुला। लेकिन कारोबार के दौरान रुपये को गति मिली और अंत में यह 73 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 72.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 73.60 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।


सोमवार को इतना महंगा हुआ था सोना-चांदी
सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 161 रुपये बढ़कर 52,638 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया था। वहीं चांदी की कीमत में भी इजाफा दर्ज गया था। यह 800 रुपये बढ़कर 68,095 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,960 डॉलर प्रति औंस के पर पहुंच गया था, जबकि चांदी 27.80 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। घरेलू शेयर बाजारों में गिरावट तथा अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से सोमवार को रुपया 21 पैसे के नुकसान के साथ 73.60 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed