फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price on 9 october 2020 Gold silver jump tracking strong global trends

वैश्विक बाजारों से प्रभावित होकर आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी

Fri, 09 Oct 2020 04:40 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 09 Oct 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price on 9 october 2020 Gold silver jump tracking strong global trends
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

वैश्विक बाजारों से प्रभावित होकर आज फिर घरेलू बाजार में सोना और चांदी महंगा हुआ। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 236 रुपये बढ़कर 51,558 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 376 रुपये बढ़कर 62,775 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में मजबूती अंतरराष्ट्रीय कीमतों के अनुरूप आईं। यह 236 रुपये महंगा हुआ है।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमशः 1,910 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.27 अमरीकी डालर प्रति औंस के लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे।
विज्ञापन


पिछले सत्र में इतना था दाम
गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 82 रुपये बढ़कर 51,153 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी और चांदी 1,074 रुपये बढ़कर 62,159 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,891 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
सोना 2020 के पहले आठ महीनों में 30 फीसदी बढ़ा है, लेकिन सितंबर में डॉलर की बढ़त के साथ गति में कमी आई। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 

भारत के पास इतना है सोने का भंडार
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।


सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है भारत
भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed