फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price on 8 october 2020 Gold rises Rs 82 silver jumps Rs 1074

महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमत में भी उछाल, जानिए कितना है दाम

Thu, 08 Oct 2020 04:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 08 Oct 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price on 8 october 2020 Gold rises Rs 82 silver jumps Rs 1074
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

वैश्विक बाजारों से प्रभावित होकर आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 82 रुपये बढ़कर 51,153 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं अगर चांदी की बात करें, तो एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, आज चांदी 1,074 रुपये बढ़कर 62,159 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, 'अंतरराष्ट्रीय सोने में आई बढ़त से दिल्ली में 24 कैरेट के सोने का दाम 82 रुपये महंगा हुआ।' अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,891 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।
विज्ञापन


रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 73.24 प्रति डॉलर पर बंद
घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रहने तथा अमेरिकी मुद्रा की नरमी के कारण आज अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया नौ पैसे मजबूत होकर 73.24 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया सीमित दायरे में रहा। रुपया ने मामूली तेजी के साथ 73.29 प्रति डॉलर पर कारोबार की शुरुआत की। बाद में इसने और बढ़त हासिल की। इस बीच, छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.05 फीसदी गिरकर 93.58 पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सत्र में इतना था दाम
बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमत में गिरावट आई थी, वहीं चांदी का दाम बढ़ा था। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 694 रुपये घटकर 51,215 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी और चांदी चांदी का भाव 126 रुपये बढ़कर 63,427 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में, सोना 1,892 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 23.73 डॉलर प्रति औंस पर सपाट थी। 


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
सोना 2020 के पहले आठ महीनों में 30 फीसदी बढ़ा है, लेकिन सितंबर में डॉलर की बढ़त के साथ गति में कमी आई। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed