{"_id":"5f7b049e8ebc3e9bbb18ca87","slug":"gold-and-silver-price-on-5-october-2020-gold-declines-rs-389-silver-tumbles-rs-466","type":"story","status":"publish","title_hn":"389 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए कितनी कम हुई चांदी की कीमत","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
389 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए कितनी कम हुई चांदी की कीमत
Mon, 05 Oct 2020 05:03 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Mon, 05 Oct 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख के अनुरूप सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 389 रुपये गिरकर 51,192 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 466 रुपये घटकर 61,902 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,892 डॉलर प्रति औंस के निचले स्तर पर था, जबकि चांदी 23.81 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।
डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरा
शेयर बाजार में तेजी के रुख के बावजूद विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे लुढ़कर 73.29 रुपये (अस्थाई) प्रति डालर की दर पर बंद हुआ। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में भारतीय मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 73.16 रुपये प्रति डॉलर पर हुई। इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डॉलर की घट-बढ़ को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक सोमवार को 0.17 फीसदी गिरकर 93.68 अंक पर रहा।
विज्ञापन
दुनिया के सबसे बड़े स्वर्ण-समर्थित एक्सचेंज-ट्रेड फंड, एसपीडीआर गोल्ड ट्रस्ट की होल्डिंग शुक्रवार को 0.05 फीसदी गिरकर 1,275.60 टन रही।
पिछले सत्र में इतना था दाम
गांधी जयंती के कारण कमोडिटी एक्सचेंज शुक्रवार को बंद था। पिछले सत्र में यानी गुरुवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमत में वृद्धि आई थी। राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 37 रुपये बढ़कर 51,389 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई थी और चांदी 915 रुपये घटकर 61,423 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,895 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 23.60 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
विज्ञापन