फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price on 23 october 2020 Gold falls Rs 75 silver rises by Rs 121

Gold Silver Price: सोने की कीमत में गिरावट, चांदी में 121 रुपये का उछाल

Fri, 23 Oct 2020 04:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 23 Oct 2020 04:46 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price on 23 october 2020 Gold falls Rs 75 silver rises by Rs 121
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत कम हुई, वहीं गुरुवार की तुलना में चांदी के दाम में बढ़त दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने की कीमत 75 रुपये घटकर 51,069 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। हालांकि चांदी की कीमत 121 रुपये बढ़कर 62,933 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,908 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.72 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी।

विज्ञापन


गुरुवार को सस्ता हुआ था सोना-चांदी
गुरुवार को सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। कल सोने का भाव 95 रुपये घटकर 51,405 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गयाथा और चांदी की कीमत 504 रुपये घटकर 63,425 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,918 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 24.89 डॉलर प्रति औंस पर सपाट स्तर पर कारोबार कर रही थी। 
विज्ञापन


त्योहारी सीजन में बढ़ेगी मांग
भारत में इस साल वैश्विक स्तर के अनुरूप सोने की कीमतें 25 फीसदी बढ़ी हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर और सामान्य बाजार जोखिम धारणा में तेजी के आधार पर सोने की कीमत में गिरावट बनी रहेगी। विश्लेषकों के उम्मीद जताई कि भारत में सोने की मांग त्योहारी सीजन में बढ़ेगी। सोना व्यापक प्रोत्साहन उपायों से प्रभावित होता है क्योंकि इसे व्यापक रूप से मुद्रास्फीति और मुद्रा में आई गिरावट के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मेट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यागा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed