{"_id":"5f75befa76334a1e9c7f3f6c","slug":"gold-and-silver-price-on-1-october-2020-gold-rises-marginally-by-rs-37-silver-declines-rs-915","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने की कीमत में मामूली बढ़त, 915 रुपये सस्ती हुई चांदी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
सोने की कीमत में मामूली बढ़त, 915 रुपये सस्ती हुई चांदी
Thu, 01 Oct 2020 05:05 PM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Thu, 01 Oct 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले सत्र में गिरावट के बाद आज घरेलू बाजार में सोने की कीमत में वृद्धि आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुझान के अनुरूप गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमतें 37 रुपये बढ़कर 51,389 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। डॉलर के मुकाबले मजबूत रुपये से कीमती धातु की कीमत प्रभावित हुई। चांदी की बात करें, तो यह 915 रुपये घटकर 61,423 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में इतना रहा दाम
इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमतों में 37 रुपये की मामूली बढ़ोतरी हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,895 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जबकि चांदी 23.60 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।
विज्ञापन
इसलिए आई सोने में तेजी
आगे पटेल ने कहा कि अमेरिकी प्रोत्साहन और डॉलर में उतार-चढ़ाव की अनिश्चितता के कारण गुरुवार को सोने की कीमतों में तेजी आई। मालूम हो कि घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख तथा अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी से गुरुवार को रुपया 63 पैसे की बड़ी बढ़त के साथ 73.13 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 फीसदी के नुकसान से 93.78 पर आ गया।
विज्ञापन
बुधवार को इतनी थी कीमत
पिछले सत्र में सोने और चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 26 रुपये घटकर 51,372 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई थी। वहीं चांदी की बात करें, तो इसका दाम 201 रुपये घटकर 62,241 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,887 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 22.70 प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।
अब तक 24 फीसदी बढ़ी कीमत
सोने को मुद्रास्फीति के खिलाफ बचाव के रूप में देखा जाता है। हाल के मूल्य सुधारों के बावजूद, इस साल सोने में 24 फीसदी की वृद्धि हुई है, जो प्रमुख केंद्रीय बैंकों और सरकारों के मौद्रिक प्रोत्साहन द्वारा समर्थित है। भारत में सोने का आयात अगस्त में बढ़कर 3.7 अरब डॉलर हो गया, जो पिछले साल इसी महीने में 1.36 अरब डॉलर था। चीन के बाद भारत सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है। भारत में सोने पर 12.5 फीसदी आयात शुल्क और तीन फीसदी जीएसटी लगता है।