फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   gold and silver price changed today Gold rises by Rs 251 silver jumps Rs 261

लगातार तीसरे दिन महंगा हुआ सोना-चांदी, जानिए कितनी हुई कीमत

Wed, 09 Sep 2020 04:28 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 09 Sep 2020 04:28 PM IST
विज्ञापन
gold and silver price changed today Gold rises by Rs 251 silver jumps Rs 261
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay

सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन भी बढ़त देखने को मिली है। एचडीएफसी सेक्योरिटीज के अनुसार, बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 251 रुपये बढ़कर 52,149 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। चांदी की बात करें, तो यह 261 रुपये की तेजी के साथ 69,211 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,931.60 डॉलर प्रति औंस और 26.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे। इस संदर्भ में एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'सोने की कीमतों में मिश्रित वैश्विक संकेतों के कारण कारोबार सीमित रहा।' आगे उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के मामलों की बढ़ती संख्या और अमेरिका-चीन के तनाव ने इसे सीमित रखा है।
विज्ञापन


वायदा बाजार में इतना रहा दाम
कमजोर हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा बाजार में सोना 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 51,121 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्तूबर महीने में डिलीवरी सोना अनुबंध की कीमत 232 रुपये यानी 0.45 फीसदी की गिरावट के साथ 51,121 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। इसमें 12,739 लॉट के लिए कारोबार हुआ। चांदी की कीमत 546 रुपये की गिरावट के साथ 67,948 प्रति किग्रा रह गई। चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 546 रुपये अथवा 0.8 फीसदी की गिरावट के साथ 67,948 रुपये प्रति किग्रा रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को आई थी मामूली बढ़त
मंगलवार को सोने और चांदी में मामूली बढ़त देखने को मिली थी। सोने में 122 रुपये की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सोने की कीमत 51,989 प्रति दस ग्राम हो गई थी। इसके अलावा चांदी में भी चमक तेज हुई थी और इसमें 340 रुपये की बढ़त देखने को मिली। इसके बाद चांदी का दाम 69,665 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed