फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Gas Production Decreased By more than 18 Percent In April Due To The Lockdown

लॉकडाउन की वजह से अप्रैल में 18.6 फीसदी कम हुआ गैस उत्पादन

Sat, 23 May 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 23 May 2020 03:42 PM IST
विज्ञापन
Gas Production Decreased By more than 18 Percent In April Due To The Lockdown
- फोटो : amar ujala

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से देश का प्राकृतिक गैस का उत्पादन अप्रैल में 18.6 फीसदी घट गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में गैस उत्पादन 2.16 अरब घन मीटर रहा, जो इससे पिछले साल के समान महीने के 2.65 अरब घनमीटर से 18.6 फीसदी कम है। 

विज्ञापन


ओएनजीसी के उत्पादन में भारी गिरावट
देश की सबसे बड़ी गैस उत्पादक कंपनी ओएनजीसी के उत्पादन में भारी गिरावट से कुल उत्पादन घटा है। समीक्षाधीन महीने में ओएनजीसी का गैस उत्पादन 15.3 फीसदी घटकर 1.72 अरब घनमीटर रहा। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 की वजह से ग्राहकों द्वारा गैस का उठाव घटाने से तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के गैस उत्पादन में कमी आई है। 
विज्ञापन


कच्चे तेल का उत्पादन भी हुआ कम
सार्वजनिक क्षेत्र की ऑयल इंडिया लिमिटेड का गैस उत्पादन भी 10 फीसदी घटकर 20.20 करोड़ घनमीटर रह गया। समीक्षाधीन महीने में देश में कच्चे तेल का उत्पादन 6.35 फीसदी घटकर 25 लाख टन रहा। ओएनजीसी का कच्चे तेल का उत्पादन अप्रैल में मामूली गिरावट के साथ 17 लाख टन रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं निजी क्षेत्र की कंपनियों मसलन केयर्न के परिचालन वाले क्षेत्रों से उत्पादन 19.2 फीसदी घटकर 6,15,800 टन रह गया। आंकड़ों के अनुसार, केयर्न का राजस्थान क्षेत्र का उत्पादन 19.2 फीसदी घटकर 4,90,560 टन रह गया। 

मंत्रालय ने कहा कि लॉकडाउन की वजह से वाहन कम चले। इस वजह से रिफाइनरियों ने अप्रैल में 30 फीसदी कम यानी 1.89 करोड़ टन ईंधन का उत्पादन किया। मंत्रालय ने कहा कि उत्पादन में कमी की प्रमुख वजह कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के चलते मांग में भारी गिरावट आना है।

क्रूड आयात में 10 महीने में सबसे बड़ी गिरावट
पेट्रोलियम प्लानिंग एंड एनालिसिस की वेबसाइट पर उपलब्ध डाटा के अनुसार, अप्रैल में देश में क्रूड ऑयल के आयात में 12.4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 172.8 लाख टन क्रूड ऑयल का आयात किया गया। जून 2019 के बाद क्रूड आयात में 10 महीने में यह सबसे बड़ी गिरावट है।

फ्यूल की मांग में 45 फीसदी तक की गिरावट
पिछले महीने तेल उत्पादों के आयात में 6.5 फीसदी की गिरावट रही है। 33.5 लाख टन अन्य तेल उत्पादों का आयात किया गया है। वार्षिक आधार पर इसमें 16 महीने की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। लॉकडाउन की वजह से देश में फ्यूल की मांग में 45 फीसदी तक की गिरावट रही है।


रिफाइंड प्रोडक्ट के निर्यात में अक्तूबर 2016 के बाद सार्वाधिक वृद्धि 
निर्यात की बात करें, तो पिछले साल के मुकाबले अप्रैल 2020 में रिफाइंड प्रोडक्ट का निर्यात 37 फीसदी बढ़ा है। इस साल भारत से 60.4 लाख टन रिफाइंड प्रोडक्ट का निर्यात किया गया है। यह अक्तूबर 2016 के बाद सबसे अधिक वृद्धि है। डीजल के निर्यात में 68 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed