{"_id":"5ebb4fcc38f97a46015721bb","slug":"franklin-templeton-will-return-money-to-three-lakh-investors","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत भरी खबरः सेबी के आदेश के बाद तीन लाख निवेशकों को पैसे लौटाएगी फ्रैंकलिन टेम्पलटन","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
राहत भरी खबरः सेबी के आदेश के बाद तीन लाख निवेशकों को पैसे लौटाएगी फ्रैंकलिन टेम्पलटन
Wed, 13 May 2020 07:10 AM IST
संजीव कुमार झा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Wed, 13 May 2020 07:10 AM IST
विज्ञापन
फ्रैंकलिन टेम्पलटन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रैंकलिन टेम्पलटन इंडिया ने अपने तीन लाख निवेशकों को पैसे लौटाने के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया है। बाजार नियामक सेबी ने पिछले सप्ताह निर्देश दिया था कि कंपनी 6 डेट म्यूचुअल फंड योजनाओं में फंसा निवेशकों का पैसा जल्द वापस करने पर ध्यान दे।
विज्ञापन
मामले की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया कि इस हफ्ते के अंत में फंड हाउस निवेशकों के लिए एक अहम ई-वोटिंग प्रोसेस शुरू करेगा, ताकि 6 डेट योजनाओं को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर सके। कुछ निवेशकों का कहना है कि फंड हाउस ने पत्र लिखकर पैन, फोलियो नंबर, ई-मेल आईडी जैसे ब्योरे मांगे हैं। ई-मेल आईडी उन मामलों में मांगी जा रही है, जहां केवल फोन का विवरण उपलब्ध है।
विज्ञापन
इससे पहले कंपनी ने अप्रैल के आखिर में कहा था कि वह निकासी के दबाव की वजह से अपनी 6 डेट योजनाएं बंद कर रही है, जिससे निवेशकों के करीब 26 हजार करोड़ रुपये फंस गए थे। कंपनी के वैश्विक अध्यक्ष जेनिफर एम. जॉनसन ने पिछले दिनों कहा था कि योजनाएं बंद करने के लिए सेबी का एक नियम जिम्मेदार है। इस पर सेबी ने फटकार लगाते हुए निवेशकों के पैसे लौटाने को कहा था।
विज्ञापन