फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   ED attaches assets worth Rs 307 crore of Andhra Pradesh Medical College Society

ED: आंध्र प्रदेश मेडिकल कॉलेज सोसायटी की 307 करोड़ की संपत्ति जब्त, ईडी ने PMLA के तहत की कार्रवाई

Thu, 11 May 2023 10:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 11 May 2023 10:38 PM IST
सार

ED Action: ईडी की ओर से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अस्थायी आदेश जारी कर यह कार्रवाई की गई है। अटैच की गई संपत्ति की कुल कीमत 307.61 करोड़ रुपये है। ईडी ने आरोप लगाया है कि एनआरआईएएस के सदस्यों और अधिकारियों ने धोखाधड़ी से समाज से बड़ा फंड जुटाया और उसे अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
ED attaches assets worth Rs 307 crore of Andhra Pradesh Medical College Society
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आंध्र प्रदेश मेडिकल कॉलेज सोसायटी और इसके पदाधिकारियों की 304 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त कर ली है। ईडी ने कहा कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण कानून (PMLA) के तहत की गई है। एजेंसी के अनुसार यह कार्रवाई कोविड मरीजों और दाखिला चाहने वाले छात्रों से मिली रकम के कथित डायवर्जन से जुड़े मामले में की गई है।

विज्ञापन

15.61 करोड़ रुपये भी अटैच किए गए

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एनआरआई एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज (एनआरआईएएस) और इसके अधिकारियों निम्मगड्डा उपेंद्रनाथ, मणि अक्किनेनी व अन्य के खिलाफ की गई। अस्थायी रूप से अटैच की गई संपत्तियों में बैंक खाते, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में स्थित भूमि और भवनों में रखे 15.61 करोड़ रुपये शामिल हैं। 

विज्ञापन

अटैच की गई कुल संपत्ति की कीमत 307.61 करोड़ रुपये 

ईडी की ओर से प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत अस्थायी आदेश जारी कर यह कार्रवाई की गई है। अटैच की गई संपत्ति की कुल कीमत 307.61 करोड़ रुपये है। ईडी ने आरोप लगाया है कि एनआरआईएएस के सदस्यों और अधिकारियों ने धोखाधड़ी से समाज से बड़ा फंड जुटाया और उसे अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए इस्तेमाल किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed