फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Donald Trump tests positive for Coronavirus US stock futures extend losses and crude oil price down

ट्रंप के कोरोना संक्रमण की खबर के बाद शेयर बाजार धड़ाम, कच्चा तेल भी फिसला

Fri, 02 Oct 2020 01:49 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 02 Oct 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Donald Trump tests positive for Coronavirus US stock futures extend losses and crude oil price down
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप की कोविड-19 संक्रमण की खबरों के बाद अमेरिका शेयरों के वायदा कारोबार और एशियाई बाजारों में गिरावट आई। इसके साथ ही कच्चे तेल के दाम भी फिसल गए। मालूम हो कि भारतीय शेयर बाजार आज दो अक्तूबर यानी गांधी जंयती के चलते बंद हैं।

विज्ञापन


वायदा अनुबंधों में 1.9 फीसदी की गिरावट
एसएंडपी 500 और डाउ इंडस्ट्रियल्स के वायदा अनुबंधों दोनों में 1.9 फीसदी की गिरावट आई। मालूम हो कि ट्रंप ने ट्वीट कर अपने कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी दी। इससे पहले व्हाइट हाउस के वरिष्ठ अधिकारी होप हिक्स इस वायरस से संक्रमित पाई गई थीं। 31 साल की हिक्स इस सप्ताह कई बार राष्ट्रपति के साथ यात्रा कर चुकी हैं। उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में राष्ट्रपति के साथ एयरफोर्स वन से यात्रा की थी।
विज्ञापन


एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग के हैंगसेंग शुक्रवार को बंद थे। जापान का निक्की शुरुआती लाभ गंवाकर 0.8 फीसदी के नुकसान से 22,999.75 अंक पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया का बेंचमार्क एसएंडपी/एएसएक्स 200 एक फीसदी टूटकर 5,815.90 अंक पर आ गया। सिंगापुर, थाइलैंड और इंडोनेशिया के बाजारों में भी गिरावट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस के कई कर्मचारी संक्रमित
राष्ट्रपति के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हिक्स ने पहले व्हाइट हाउस संचार निदेशक के रूप में कार्य किया था। वे इस साल चुनाव से पहले एक बार फिर प्रशासन में शामिल हो गई हैं। व्हाइट हाउस के कई कर्मचारी वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिसमें केटी मिलर, उपाध्यक्ष माइक पेंस के प्रेस सचिव, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन और राष्ट्रपति के व्यक्तिगत सेवक शामिल हैं।


पीएम मोदी ने की जल्द ठीक होने की कामना
प्रधानंमत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि, 'अपने दोस्त डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के शीघ्र स्वास्थ्य होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed