फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Diwali Muhurat Trading 2024 News BSE NSE Mhurat Trading Sensex Nifty Share market News and updates

Muhurat Trading 2024: मुहूर्त ट्रेडिंग 2024 का समापन हरे निशान पर; सेंसेक्स 335 अंक चढ़ा, निफ्टी 24300 पार

Fri, 01 Nov 2024 07:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 01 Nov 2024 07:04 PM IST
सार

Muhurat Trading 2024: शेयर बाजार में नए साल संवत 2081 का आगाज हरे निशान पर हुआ। दिवाली के मौके पर बीएसई और एनएसई की ओर से शुक्रवार कोआयोजित विशेष कारोबारी सत्र के बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। आइए जानते हैं इस विशेष कारोबारी सत्र के दौरान बाजार की चाल कैसी रही।

विज्ञापन
Diwali Muhurat Trading 2024 News BSE NSE Mhurat Trading Sensex Nifty Share market News and updates
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज - फोटो : NSE

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार में नए साल संवत 2081 का आगाज हरे निशान पर हुआ। दिवाली के मौके पर बीएसई और एनएसई की ओर से शुक्रवार कोआयोजित विशेष कारोबारी सत्र के बाद प्रमुख बेंचमार्क सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 335.06 (0.42%) अंक उछलकर 79,724.12 पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 94.21 (0.39%) अंक मजबूत होकर 24,299.55 पर पहुंच गया।

विज्ञापन

एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक और टाटा स्टील के शेयरों में बढ़त

विज्ञापन

नए संवत वर्ष 2081 की शुरुआत के अवसर पर निवेशकों की ओर से की गई व्यापक खरीदारी के चलते विशेष मुहूर्त कारोबार के शुरुआती सत्र में बेंचमार्क बीएसई सेंसेक्स में करीब 448 अंक की तेजी आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

30 शेयरों वाला सूचकांक 447.90 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 79,836.96 पर पहुंच गया, क्योंकि इसके सभी घटक हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। सूचकांक 80,023.75 पर खुला, लेकिन बाद में कुछ लाभ कम हो गया।

एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 150.10 अंक या 0.62 प्रतिशत बढ़कर 24,355.45 अंक पर पहुंच गया, जबकि इसके 47 शेयरों में तेजी रही। सेंसेक्स में शामिल प्रमुख शेयरों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.66 प्रतिशत, अडानी पोर्ट्स 1.42 प्रतिशत तथा टाटा मोटर्स 1.35 प्रतिशत चढ़े।
 

विशेष सत्र के दौरान कैसी रही शेयरों की चाल?

एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाइटन, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयरों में भी बढ़त रही। मुहूर्त ट्रेडिंग एक घंटे का प्रतीकात्मक ट्रेडिंग सत्र है जो दिवाली के अवसर पर स्टॉक एक्सचेंजों द्वारा आयोजित किया जाता है, जो नए संवत वर्ष की शुरुआत का प्रतीक है।

गुरुवार को समाप्त हुए संवत वर्ष 2080 के दौरान बीएसई सेंसेक्स 14,484.38 अंक या 22.31 प्रतिशत उछला, जबकि निफ्टी 4,780 अंक या 24.60 प्रतिशत चढ़ा। वैश्विक बाजारों में मिलाजुला रुख रहा, क्योंकि शुरुआती कारोबार में यूरोपीय शेयर बाजारों में तेजी रही। अधिकांश एशियाई बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।

जापान के बेंचमार्क निक्केई 225 में 2.6 प्रतिशत की गिरावट आई, शंघाई कम्पोजिट में 0.2 प्रतिशत की गिरावट आई और दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.5 प्रतिशत की गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 0.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed