फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   diesel and petrol prices may increase again

ये दो कारण करते हैं इशारा, और महंगा हो सकता है डीजल-पेट्रोल

Fri, 08 May 2015 06:53 PM IST
Updated Fri, 08 May 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
diesel and petrol prices may increase again

पेट्रोल-डीजल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। ऐसा होने के पीछे दो कारण हैं। इसमें से पहला कारण है रुपए की गिरती वैल्यू और दूसरा कारण है कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें। आइए जानते हैं कि ये दोनों कैसे बढ़ा सकते हैं डीजल-पेट्रोल के दाम।

विज्ञापन


रुपए की गिरती कीमत

गुरुवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 64.23 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। आपको बता दें कि ये कमजोरी रुपए में पिछले 20 महीने से सबसे अधिक कमजोरी है।

अगर रुपए की कमजोरी ऐसे ही जारी रही तो फिर डीजल-पेट्रोल की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी होने की आशंका है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालेगा।

सरकारी फ्यूल रिटेलरों में काम करने वाले एग्जिक्युटिव ने टाइम्स ऑफ इंडिया अखबार को बताया कि डॉलर एक्सचेंज में हर रुपए पर डीजल-पेट्रोल के दाम कमें 45-47 पैसे प्रति लीटर का बदलाव होता है।

विज्ञापन

कच्चे तेल की बढ़ती कीमत

diesel and petrol prices may increase again

जनवरी से लेकर अब तक कच्चे तेल की कीमतें 45-50 प्रतिशत तक बढ़ गई हैं, जो सरकार के लिए मुसीबत का सबब बन सकता है। गुरुवार को ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत 68.40 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई है।

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कभी भी आग लगा सकता हैं। इसका कारण यह है कि कच्चा तेल जितना महंगा होगा, इसके आयात में उतना ही अधिक खर्च होगा।

ऐसे में अधिक लागत के चलते कीमतों का बढ़ता तय ही समझें। वहीं दूसरी ओर रुपए की कीमत आग में घी का काम करेगी, जिससे डीजल-पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed