फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Cryptocurrency: Mixed trend seen in crypto market, Ether slips on gains in Bitcoin, Solana, Polkadot

Cryptocurrency: क्रिप्टोबाजार में दिख रहा मिला-जुला रुख, बिटकॉइन, सोलाना, पोल्काडॉट में बढ़त पर ईथर फिसला

Mon, 12 Sep 2022 10:33 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Mon, 12 Sep 2022 10:33 AM IST
सार

Cryptocurrency: बिटकॉइन, इथेरियम और बीएनबी में बीते 24 घंटों के दौरान सकारात्मक रुख दिखा है। बिटकॉइन 2.02% की तेजी के साथ 22,065 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बिनांस समार्ट चेन के बीएनबी में 0.48% की तेजी है। इथेरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क के ईथर में 0.06% की हल्की बढ़त दिख रही है।

विज्ञापन
Cryptocurrency: Mixed trend seen in crypto market, Ether slips on gains in Bitcoin, Solana, Polkadot
Cryptocurrency - फोटो : Pixabay

विस्तार

क्रिप्टोकरेंसी की कीमतों में बीते 24 घंटों के दौरान सुस्ती देखने को मिली। ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप में रविवार के लेवल से 0.09% की मामूली वृद्धि दिख रही है। यह एक ट्रिलियन डॉलर के ऊपर बना हुआ है। कॉइन मार्केट कैप के अनुसार ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी बाजार का मार्केट कैप 1.06 ट्रिलियन है। क्रिप्टोकरेंसी बाजार का कुल वोल्यूम बीते 24 घंटों के दौरान 68.40 बिलियन रहा। इसमें रविवार के लेवल से 6.41% की कमी दिख रही है। इसमें बिटकॉइन का प्रभुत्व 39.48% की हिस्सेदारी के साथ बना हुआ है। इसमें बीते एक दिन के दौरान 0.69% की गिरावट आई है।

विज्ञापन

बिटकॉइन, इथेरियम और बीएनबी का हाल

बिटकॉइन, इथेरियम और बीएनबी में बीते 24 घंटों के दौरान सकारात्मक रुख दिखा है। बिटकॉइन 2.02% की तेजी के साथ 22,065 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बिनांस समार्ट चेन के बीएनबी में 0.48% की तेजी है। इथेरियम ब्लॉकचेन नेटवर्क के ईथर में 0.06% की हल्की बढ़त दिख रही है। यह क्रिप्टो टोकन 1,763 डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन

यूएसडीटी, यूएसडीसी, बीयूएसडी और डीएआई की है ये स्थिति 

स्टेबलकॉइन यूएसडीटी, बीयूएसडी और यूएसडीसी जैसे क्रिप्टो पिछले 24 घंटों के दौरान फिसलते दिखे हैं। वहीं डीएआई में बढ़ है। यूएसडीटी टीथर स्टेबल कॉइन में पिछले 24 घंटों के दौरान 0.01% टूटा है। यह एक डॉलर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं यूएसडीसी स्टेबलकॉइन 0.02% की कमजोरी के साथ 0.9998 डॉलर पर कारोबार कर रहा है। बिनांस यूएसडी या बीयूएसडी में बीते 24 घंटों के दौरान 0.06% की कमी आई है। स्टेबलकॉइन में 0.9997 पर कारोबार कर रहा है जबकि स्टेबलकॉइन डीएआई 0.07% की तेजी के साथ एक डॉलर की दर पर कारोबार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लेयर वन ब्लॉकचेन टोकन की स्थिति

लेयर वन ब्लॉकचेन नेटवर्क के सोलाना, अवलांचे और कार्डानो क्रिप्टोकरेंसी में बीते 24 घंटों के दौरान डाउनट्रेंड दिख रहा है। रिपल 0.09% लुढ़का है। कार्डानो एडीए टोकन में 0.12% की तेजी है। सोलाना ब्लॉकचेक नेटवर्क के एसओएल में 2.16% की वृद्धि दिखी है। अवलांचे एवीएएक्स में 0.68% की वृद्धि दिखी है।  

पोल्काडॉट और पोलिगॉन 

पोल्काडॉट और नेटिव क्रिप्टोकरेंसी डीओटी में भी वृद्धि दिखी है। वहीं पॉलिगॉन नेटिव क्रिप्टो टोकन मैटिक में बीते 24 घंटों के दौरान गिरावट दिखी है। डीओटी टोकन में जहां 0.68% की वृद्धि आई है जबकि पोलिगॉन मैटिक क्रिप्टो टोकन में 0.56% की कमजोरी 24 घंटों के दौरान दिखी है। मेमेकॉइन्स में भी कमजोरी का रुख है। डोजकॉइन 0.79% जबकि शिबू ईनू 1.28% तक फिसला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed