फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Crude oil prices surge after US strike hike in petrol diesel price in india

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में लगी आग, देश में लगातार दूसरे दिन महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Fri, 03 Jan 2020 10:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 03 Jan 2020 10:29 AM IST
सार

  • अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले के बाद बढ़ी कच्चे तेल की कीमत।
  • लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ।
  • ब्रेंट क्रूड ऑइल की कीमत 4.4 फीसदी बढ़कर 69.16 अमेरिकी डॉलर हो गई।

विज्ञापन
Crude oil prices surge after US strike hike in petrol diesel price in india

विस्तार

तेल कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर दिया है। एक जनवरी को पेट्रोल व डीजल के दाम स्थिर थे लेकिन इसके बाद गुरुवार और शुक्रवार को इसमें इजाफा किया गया है। वहीं बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना द्वारा किए गए मिसाइल हमले में ईरान का शीर्ष कमांडर कासिम सुलेमानी मारा गया, जिसके बाद कच्चे तेल की कीमत में इजाफा हुआ है।

विज्ञापन

इतनी बढ़ी कच्चे तेल की कीमत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का दाम चार फीसदी मजबूत हो गया है। इसकी वजह से तेल मार्केटिंग कंपनियों पर दबाव बन गया है। आज ब्रेंट क्रूड ऑइल की कीमत 4.4 फीसदी बढ़कर 69.16 अमेरिकी डॉलर हो गई। वहीं डब्ल्यूटीआई 4.3 फीसदी उछलकर 63.84 अमेरिकी डॉलर पर आ गया। इसका असर अन्य देशों के साथ-साथ भारत पर भी पड़ सकता। देश में पेट्रोल, डीजल के दामों में और इजाफा हो सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारत अरब देशों के साथ ही ईरान से भी क्रूड ऑयल का आयात करता रहा है।
विज्ञापन

चार महानगरों में इतना बढ़ा पेट्रोल-डीजल का दाम

दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 10 पैसे बढ़ गई है, कोलकाता और मुंबई में सात पैसे। वहीं चेन्नई में पेट्रोल का दाम आठ पैसे बढ़ा है। इसके बाद इन राज्यों में पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.35, 77.94, 80.94 और 78.28 रुपये प्रति लीटर हो गई है। डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 14 पैसे बढ़ गई है, कोलकाता में 12 पैसे, मुंबई में 13 पैसे। वहीं चेन्नई में डीजल का दाम 14 पैसे बढ़ा है, जिसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 68.25, 70.61, 71.56 और 72.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अन्य प्रमुख शहरों में यह रही पेट्रोल की कीमत

शहर पेट्रोल की कीमत (3 जनवरी 2020)  पेट्रोल की कीमत (2 जनवरी 2020) 
नई दिल्ली 75.35 रुपये 75.25 रुपये
कोलकाता 77.94 रुपये 77.87 रुपये
मुंबई 80.95 रुपये 80.87 रुपये
चेन्नई 78.28 रुपये 78.20 रुपये
गुड़गांव 74.60 रुपये 74.67 रुपये
नोएडा 76.35 रुपये 76.42 रुपये
चंडीगढ़ 71.19 रुपये 71.12 रुपये
लखनऊ 76.48 रुपये 76.23 रुपये
आगरा 76.31 रुपये 76.32 रुपये
अलीगढ़ 76.34 रुपये 76.43 रुपये
इलाहाबाद 76.76 रुपये 76.49 रुपये
गाजियाबाद 76.16 रुपये 76.13 रुपये
वाराणसी 76.71 रुपये 76.94 रुपये
भोपाल 83.66 रुपये 83.37 रुपये
इंदौर 83.78 रुपये 83.64 रुपये
बीकानेर 80.60 रुपये 81.01 रुपये
जयपुर 78.98 रुपये 79.15 रुपये
जैसलमेर  80.93 रुपये 80.34 रुपये
 

इतना हुआ एक लीटर डीजल का दाम

शहर डीजल की कीमत (3 जनवरी 2020) डीजल की कीमत (2 जनवरी 2020) 
नई दिल्ली 68.25 रुपये 68.10 रुपये
कोलकाता 70.61 रुपये 70.49 रुपये
मुंबई 71.56 रुपये 71.43 रुपये
चेन्नई 72.12 रुपये 71.98 रुपये
गुड़गांव 67.07 रुपये 67.09 रुपये
नोएडा 68.32 रुपये 68.34 रुपये
चंडीगढ़ 64.97 रुपये 64.85 रुपये
लखनऊ 68.49 रुपये 68.14 रुपये
आगरा 68.27 रुपये 68.21 रुपये
अलीगढ़ 68.28 रुपये 68.33 रुपये
इलाहाबाद 68.83 रुपये 68.45 रुपये
गाजियाबाद 68.11 रुपये 68.01 रुपये
वाराणसी 68.71 रुपये 68.46 रुपये
भोपाल 74.65  रुपये 74.33 रुपये
इंदौर 74.79 रुपये 74.60 रुपये
बीकानेर 74.65 रुपये 74.97 रुपये
जयपुर 73.14  रुपये 73.24 रुपये
जैसलमेर  74.96 रुपये 74.35 रुपये

 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed