फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Crude Oil price hits highest in almost three years reached near 80 Dollar per barrel in international market

कच्चा तेल तीन साल में सबसे महंगा: अंतरराष्ट्रीय बाजार में 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचे दाम

Tue, 28 Sep 2021 02:11 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 28 Sep 2021 02:11 AM IST
सार

वैश्विक परामर्श फर्म गोल्डमैन सॉक्स का कहना है कि 2021 के अंत तक कच्चे तेल का भाव 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 90 डॉलर के आसपास पहुंच सकता है। सबसे बड़े आयात देशों भारत और चीन में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से ईंधन की खपत में लगातार उछाल आ रहा है। इसका असर वैश्विक मांग पर भी दिखेगा, जबकि उत्पादन में इजाफा नहीं होने से क्रूड के दाम बढ़ते जाएंगे।

विज्ञापन
Crude Oil price hits highest in almost three years reached near 80 Dollar per barrel in international market
क्रूड ऑयल तीन साल के उच्चतम स्तर पर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तीन साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। सोमवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया, जबकि डब्ल्यूटीआई ने 75 डॉलर प्रति बैरल का भाव छू लिया। 

विज्ञापन


दुनियाभर की अर्थव्यवस्थाओं में गति के साथ ईंधन की मांग जोर पकड़ रही है। इससे कारोबार के दौरान ब्रेंट कूड के दाम 1.2 फीसदी बढ़कर 79.01 डॉलर प्रति बैरल रहे, जो अक्तूबर 2018 के बाद का सबसे ज्यादा भाव है। अमेरिकी कच्चा तेल डब्ल्यूटीआई भी 1.1 फीसदी महंगा होेकर 74.80 डॉलर प्रति बैरल के भाव पहुंच गया। दोनों ही ईंधन में लगातार पांचवें दिन उछाल दिखा है। तेल निर्यातक देशों के संगठन ओपेक व अन्य सहयोगी देशों ने उत्पादन बढ़ाने की अपील से इनकार कर दिया था। उनका कहना है कि कोरोना के कारण निवेश पर असर पड़ा है, जिससे उत्पादन क्षमता प्रभावित हुई।
विज्ञापन


दिसंबर तक 90 डॉलर पहुंचेगा भाव
वैश्विक परामर्श फर्म गोल्डमैन सॉक्स का कहना है कि 2021 के अंत तक कच्चे तेल का भाव 10 डॉलर प्रति बैरल बढ़कर 90 डॉलर के आसपास पहुंच सकता है। सबसे बड़े आयात देशों भारत और चीन में आर्थिक गतिविधियां बढ़ने से ईंधन की खपत में लगातार उछाल आ रहा है। इसका असर वैश्विक मांग पर भी दिखेगा, जबकि उत्पादन में इजाफा नहीं होने से क्रूड के दाम बढ़ते जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीसीएल एक लाख करोड़ का निवेश करेगी
निजीकरण की बाट जोह रही भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) अगले पांच साल में एक लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी। कंपनी के चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि इस राशि का इस्तेमाल पेट्रोरसायन उत्पादन क्षमता बढ़ाने, गैस कारोबार, हरित ऊर्जा और विपणन ढांचा मजबूत बनाने में किया जाएगा। साथ ही कंपनी को भविष्य के तैयार करने व इलेक्ट्रिक वाहन, हाइड्रोजन ईंधन और क्रूड से सीधे पेट्रोरसायन उत्पाद बनाने में इससे मदद मिलेगी। कंपनी हरित ऊर्जा क्षमता को 1,000 मेगावाट तक पहुंचाने का लक्ष्य लेकर चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed