{"_id":"5e6a32cf8ebc3ea4bd5fc174","slug":"coronavirus-rupee-sinks-to-fresh-17-month-low-amid-market-meltdown-continued-forex-outflows","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजार में हड़कंप के बीच रुपया 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
बाजार में हड़कंप के बीच रुपया 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा
Thu, 12 Mar 2020 06:32 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 12 Mar 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Rupee Vs Dollar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार में मचे हड़कंप के बीच रुपया 56 पैसे गिरकर 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंच गया है। कोरोनावायरस की वजह से डॉलर के मुकाबले रुपया गुरुवार को 74.24 पैसे पर बंद हुआ।
विज्ञापन
गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में इतिहास की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इसका रुपये पर भी दबाव रहा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस संक्रमण को महामारी घोषित कर दी है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा अगले 30 दिन तक ब्रिटेन समेत यूरोपीय नागरिकों के लिए अमेरिका के दरवाजे बंद करने की घोषणा की है।इससे बाजारों में घबराहट बढ़ी है।
विज्ञापन
अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया गिरावट के साथ 74.25 प्रति डॉलर के भाव पर खुला। कारोबार के दौरान एक समय यह 82 पैसे गिरकर 74.50 तक हल्का हो गया था। हालांकि बाद में यह कुछ संभला और 60 पैसे के नुकसान के साथ 74.28 पर बंद हुआ। बुधवार को यह 73.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लगातार बिकवाल बने रहने से भी रुपये पर दबाव रहा। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार में 3,518.38 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। एफपीआई इस महीने अभी तक घरेलू बाजार से 21 हजार करोड़ रुपये से अधिक निकाल चुके हैं। सेंसेक्स में 2,919.26 अंक तथा निफ्टी में 868.25 अंक की गिरावट रही।