फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Coronavirus Covid 19 Share Market Closing in green mark

आर्थिक पैकेज की उम्मीद से शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स में 1861 अंक की तेजी

Wed, 25 Mar 2020 03:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 25 Mar 2020 03:42 PM IST
सार

  • आर्थिक पैकेज की उम्मीद से शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 1861.75 अंक बढ़कर 28,536.78 के स्तर पर बंद हुआ।
  • बीएसई का मार्केट कैप 108 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Share Market Closing in green mark
शेयर मार्केट - फोटो : ANI

विस्तार

आर्थिक पैकेज की उम्मीद से सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1861.75 अंक यानी 6.98 फीसदी की बढ़त के साथ 28,536.78 के स्तर पर बंद हुआ। पिछले 10 साल में यह सेंसेक्स का एक दिन में सबसे अधिक उछाल है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 496.75 अंक यानी 6.37 फीसदी की बढ़त के साथ 8298 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों को 4.23 लाख करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। बीएसई का मार्केट कैप ( बाजार पूंजीकरण ) 108 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन


इसलिए आई तेजी
अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सहारा के देने के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व के असीमित बॉन्ड खरीद कार्यक्रम की घोषणा की, जिसके बाद घरेलू बाजार में तेजी आई। अमेरिका ने अर्थव्यवस्था में गिरावट का थामने के लिए 2 लाख करोड़ डॉलर के राहत पैकेज का एलान किया है। साथ ही मंगलवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बहुत जल्द आर्थिक पैकेज देने की बात कही। वित्त मंत्री के इस बयान से भारतीय शेयर बाजार को उम्मीदें बढ़ गई हैं। इसके अतिरिक्त निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को कहा, अगले तीन महीने किसी भी एटीएम से पैसे निकालने पर कोई चार्ज नहीं देना होगा। बैंक खाते में न्यूनतम बैलेंस रखने की शर्त खत्म कर दी गई है। आयकर रिटर्न फाइल करने और पैन-आधार को लिंक करने की मियाद 30 जून तक बढ़ा दी गई है। वहीं, 2018-19 के लिए देरी से आयकर रिर्टन भरने की अंतिम तारीख 31 मार्च से 30 जून कर दी गई है। अब इस पर 12 की जगह नौ फीसदी ब्याज लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज रिलायंस, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, यूपीएल, मारुति, ग्रासिम, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी, एक्सिस बैंक और बजाज फिन्सर्व के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं इंडसइंड बैंक, आईओसी, कोल इंडिया, विप्रो, गेल, आईटीसी, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, बजाज ऑटो और सिप्ला के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

रिलायंस के शेयर में 13.84 फीसदी उछाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बुधवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली। इससे कंपनी बाजार पूंजीकरण के मामले में एक बार फिर शीर्ष पर पहुंच गई। कंपनी बाजार पूंजीकरण के मामले में टाटा समूह की प्रमुख कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज को पछाड़कर पहले नंबर पर पहुंच गई। रिलायंस का शेयर आज 130.60 अंक यानी 13.84 फीसदी चढ़कर 1,074 रुपये पर बंद हुआ। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें ऑटो, रियल्टी, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, मेटल, फार्मा, पीएसयू बंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।

दो महीनों में निवेशकों के डूबे 58 लाख करोड़ रुपये
कोरोना वायरस का प्रकोप दुनियाभर के शेयर बाजारों पर कहर बनकर टूट है। पिछले करीब दो महीने में ही घरेलू शेयर बाजार में निवेशकों के 58 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। मुकेश अंबानी, गौतम अडाणी जैसे दिग्गज कारोबारियों को भी इससे भारी नुकसान हुआ है।


दिनभर ऐसा रहा शेयर बाजार का हाल
आज बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 255.73 अंक यानी 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 26929.76 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 84.35 अंक यानी 1.08 फीसदी की बढ़त के साथ 7885.40 के स्तर पर खुला था। इसके बाद दोपहर 2:22 बजे सेंसेक्स और निफ्टी तेजी से बढ़े। सेंसेक्स में 1901 अंक यानी 7.13 फीसदी की बढ़त आई और यह 28575.28 के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं निफ्टी 512.35 अंक बढ़कर 8313.40 के स्तर पर था। 

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 692.79 अंक यानी 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ 26674.03 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 190.80 अंक यानी 2.51 फीसदी की बढ़त के साथ 7801.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed