फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Corona Virus effect Share Market live updates sensex nifty fluctuating due to COVID 19

BSE Sensex Nifty Share Price: 2580 अंक लुढ़का सेंसेक्स, 15 मिनट में निवेशकों के छह लाख करोड़ स्वाहा

Mon, 16 Mar 2020 02:25 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 16 Mar 2020 02:25 PM IST
सार

  • शेयर बाजार के खुलते ही इसमें जबरदस्त गिरावट दिखी। 
  • वहीं पुनर्गठन योजना के बाद यस बैंक के शेयर में जोरदार बढ़त देखी जा रही है।
  • 15 मिनट में निवेशकों के छह लाख करोड़ से भी ज्यादा पैसे डूब गए।
  • कोरोना वायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए केंद्रीय बैंक आगे आ रहे हैं।

विज्ञापन
Corona Virus effect Share Market live updates sensex nifty fluctuating due to COVID 19
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में फिर से जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1591.80 अंक यानी 4.67 फीसदी की ढलान के साथ 32,511.68 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 446.85 अंक यानी 4.49 फीसदी की गिरावट के साथ 9508.35 के स्तर पर खुला। बाजार के खुलने के बाद शुरुआती 15 मिनट में निवेशकों के छह लाख करोड़ से भी ज्यादा पैसे डूब गए। वहीं यस बैंक के शेयर में बढ़त देखी जा रही है। शुक्रवार को सुबह लोअर सर्किट लगने के कारण बाजार के खुलते ही ट्रेडिंग रोकनी पड़ी थी। लेकिन बाद में एक दिन में सेंसेक्स ने 4,715 अंकों की रिकवरी की थी। आज खुलने के बाद शेयर बाजार का हाल ऐसा रहा-

विज्ञापन





पल-पल के अपडेट्स
2:22 PM -
सेंसेक्स और निफ्टी लगातार गिरते ही जा रहे हैं। बीएसई का सेंसेक्स 2,580.06 अंक यानी 7.57 फीसदी गिरकर 31,523.42 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का निफ्टी 710.80 अंक लुढ़ककर 9,244.40 के स्तर पर है।
विज्ञापन

12:35 PM - शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सेंसेक्स 2041.76 अंक यानी 5.99 फीसदी गिरकर 32,061.72 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 553.75 अंक लुढ़ककर 9,401.45 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10:56 AM - बाजार में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। थीड़ी रिकवरी के बाद सेंसेक्स 1360 अंक यानी 3.99 फीसदी की गिरावट के बाद 32,743 के स्तर पर पहुंच गया। जबकि निफ्टी 360.25 अंक यानी 3.62 फीसदी की गिरावट के बाद 9,594.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 
10:22 AM - बीएसई का सेंसेक्स 1609.04 अंक गिरकर 32,494.44 के स्तर पर है। निफ्टी 438.20 अंक ( -4.40 फीसदी ) फिसलकर 9517 पर कारोबार कर रहा है। 
10:04 AM - सेंसेक्स 1749.79 अंक बढ़कर 32,353.69 पर कारोबार कर रहा था। एनएसई का निफ्टी 455.60 अंक ( -4.58 फीसदी ) गिरकर 9,499.60 पर था।
9:43 AM - सेंसेक्स में 2031 अंक ( -5.96 फीसदी ) की गिरावट आई। सेंसेक्स 32,071.83 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 591.25 अंक यानी 5.94 फीसदी की गिरावट के बाद 9,363.95 के स्तर पर पहुंच गया।
9:30 AM - सेंसेक्स 1978.31 अंक यानी 5.80 फीसदी की ढलान के साथ 32,125.17 के स्तर पर था और निफ्टी 522.75 अंक यानी 5.25 फीसदी की गिरावट के साथ 9432.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। 

यूएस फेडरल बैंक ने घटाई ब्याज दर
कोरोना वायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक आगे आ रहे हैं। यूएस फेडरल रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में कटौती की है। इसके तहत अब बैंक 0 से 0.25 की ब्याज दर पर कर्ज उपलब्ध कराएगा। न्यूजीलैंड के केंद्रीय बैंक ने भी आपातकालीन बैठक के बाद ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की कटौती की है। इससे पहले संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के केंद्रीय बैंक ने 27 अरब डॉलर के राहत पैकेज की घोषणा की थी। इसके तहत यूएई के बैंकों को सपोर्ट किया जाएगा और विभिन्न नियामकीय सीमाओं में ढील दी जाएगी। वहीं सऊदी अरब ने अलग से 13 अरब डॉलर की राहत पैकेज की घोषणा की है। इसके बावजूद आज बाजार में गिरावट देखी जा रही है।

भारत में कोरोना से 111 लोग संक्रमित
देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 111 तक पहुंच गई है। महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है जोकि पूरे देश में सबसे ज्यादा है। राजस्थान में तीन मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो गए हैं। ओडिशा में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आया है। पटना में एक संदिग्ध मरीज अस्पताल से भाग गया है। 

विदेशी निवेशकों को वैश्विक मंदी का डर
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) में वैश्विक मंदी की आशंका बढ़ गई है। इससे डरे एफपीआई ने मार्च में अब तक भारतीय पूंजी बाजार से शुद्ध रूप से 37,976 करोड़ रुपये की निकासी की है। एफपीआई ने शुक्रवार को ही घरेलू बाजार से 6,027.58 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी की थी। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
सुबह 9:30 बजे एनएसई पर यस बैंक के अलावा सभी कंपनियों के शेयर लाल निशान पर थे। निम्नलिखित कंपनियों के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई -
वेदांता लिमिटेड( -9.58 फीसदी )
डेएसडब्ल्यू स्टील( -8.86 फीसदी )
एचडीएफसी( -7.75 फीसदी )
इंडसइंड बैंक( -7.76 फीसदी )
आईसीआईसीआई बैंक ( -7.67 फीसदी )

ऐसा है एशियाई बाजारों का हाल
सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर के बाजारों में गिरावट देखी जा रही है। चीन का शंघाई कंपोजिट, जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी दो फीसदी तक की गिरावट देखी गई। 

यस बैंक के शेयर में जोरदार बढ़त
सुबह 9:56 बजे यस बैंक का शेयर 10.85 अंक यानी 42.47 फीसदी की बढ़त के बाद 36.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि शुरुआती कारोबार में यह 26.70 के स्तर पर खुला था और शुक्रवार को 26.55 के स्तर पर बंद हुआ था। दरअसल, आर्थिक संकट से जूझ रहे यस बैंक को उबारने के लिए सरकार ने यस बैंक के पुनर्गठन की योजना अधिसूचित की। सरकार ने वर्तमान प्रशासक प्रशांत कुमार को प्रबंध निदेशक, सीईओ नियुक्त कर दिया है। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, यस बैंक पर लगी रोक 18 मार्च की शाम छह बजे से हटा ली जाएगी। इसकी वजह से इसके शेयर में बढ़त देखी जा रही है। निर्मला सीतारमण ने बताया कि एसबीआई ने यस बैंक 49 फीसदी तक निवेश किया है। इसके साथ ही अन्य निवेशकों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। एसबीआई के करीब 26 फीसदी निवेश की लॉक-इन अवधि तीन साल होगी। जबकि दूसरे निवेशकों के 75 फीसदी निवेश राशि की लॉक-इन अवधि तीन वर्ष होगी।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत गिरावट पर हुई। इनमें पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया, आईटी, फार्मा, एफएमसीजी, रियल्टी, ऑटो और मेटल शामिल हैं। 


74.06 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 15 पैसे की गिरावट के बाद 74.06 के स्तर पर खुला। जबकि शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 73.91 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की शीर्ष कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में भारी गिरावट 
पिछले सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह 4,22,393.44 करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई। सबसे ज्यादा नुकसान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज रहीं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट लाल निशान पर था। सेंसेक्स 1,000.24 अंक यानी 2.93 फीसदी की गिरावट के बाद 33,103.24 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 367.80 अंक यानी 3.69 फीसदी की गिरावट के बाद 9,587.80 के स्तर पर था। 

शुक्रवार को ऐसा था बाजार का हाल
शुक्रवार को सुबह लोअर सर्किट लगने के कारण बाजार के खुलते ही ट्रेडिंग रोकनी पड़ी थी। हालांकि 45 मिनट की रुकावट के बाद बाजार खुला और हालत सुधरती नजर आई। दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 1,325.34 अंक यानी 4.04 फीसदी की बढ़त के बाद 34,103.48 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 433.50 अंक यानी 4.52 फीसदी की बढ़त के बाद 10,023.65 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 2,225.18 अंक यानी 6.79 फीसदी की ढलान के साथ 30,552.96 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 699.55 अंक यानी 7.29 फीसदी की गिरावट के साथ 8,890.60 के निचले स्तर पर खुला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed