फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Chinese smartphones captures 40 percent of Indian Market

भारतीय बाजार पर 40 फीसदी चीनी स्मार्टफोन्स का कब्जा

Wed, 04 Jan 2017 04:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Jan 2017 04:44 PM IST
विज्ञापन
Chinese smartphones captures 40 percent of Indian Market
चीन के स्मार्टफोनों का गत वर्ष करीब 40 फीसदी भारतीय बाजार पर कब्जा हो गया। यह बात सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली ने कही। समाचार पत्र ने वैश्विक रिसर्च कंपनी इंटरनेशनल डाटा कारपोरेशन (आईडीसी) के एक सर्वेक्षण के हवाले से कहा कि गत वर्ष की तीसरी तिमाही में लेनोवो की बिक्री सैमसंग के बाद दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन


वहीं, श्याओमी 10.7 फीसदी बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर रही। भारत के 30 प्रमुख शहरों के किए गए सर्वेक्षण के मुताबिक चीन की फोन निर्माता कंपनियों की कुल बाजार हिस्सेदारी 40 फीसदी रही। इसी दौरान भारतीय कंपनियों की हिस्सेदारी में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक माइक्रोमैक्स की बिक्री अक्तूबर में माह-दर-माह आधार पर 16.7 फीसदी घट गई। सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत में कीमत को लेकर प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ गई है और मोबाइल फोन की औसत कीमत 100 डॉलर रह गई है। भारतीय ग्राहक कीमत के मामले में चीन के लोगों से भी अधिक संजीदा हैं। उल्लेखनीय है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन बाजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed