फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Chief Economic Advisor Arvind Subramanian Does Not Find Current System Mature

अभी परिपक्व नहीं है देश की आर्थिक-राजनीतिक प्रणाली

Fri, 03 Mar 2017 04:48 AM IST
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर}
amarujala.com {Presented by: पवन नाहर} Updated Fri, 03 Mar 2017 04:48 AM IST
विज्ञापन
Chief Economic Advisor Arvind Subramanian  Does Not Find Current System Mature
अर्थव्यवस्था - फोटो : InBoogle
मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन का कहना है कि भारत की आर्थिक और राजनीतिक प्रणालियों में नपे-तुले हस्तक्षेप की परिपक्वता का अभाव है। इस वजह से अक्सर प्रतिबंध और अंकुश की कार्रवाई देखने को मिलती है।
विज्ञापन


सुब्रमण्यन ने यहां एक कार्यक्रम में इस बात पर चिंता जताई कि भारत में न्यायपालिका ने विधायिका से अधिक अधिकार हासिल कर लिए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय समाज भी कुछ अधिक ही मुकदमेबाज समाज हो गया है। देश में स्वतंत्र नियामकीय संस्थानों की वकालत करते हुए उन्होंने कहा कि ये संस्थाएं राजनीतिक हस्तक्षेप से मुक्त होनी चाहिए।
विज्ञापन


सुब्रमण्यन ने कहा कि उनका मानना है कि भारत में नियामकीय संस्थाएं अभी विकास के क्रम में हैं। उन्हें नहीं लगता कि देश ने अभी नियामकीय संस्थानों के मामले में वह परिपक्वता हासिल कर ली है जो होनी चाहिए। इस मामले में हमें ईमानदारी से सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। विभिन्न संस्थानों में क्षमता निर्माण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक और राजनीतिक प्रणाली ने अभी वह परिपक्वता हासिल नहीं की है, जिसमें समस्याओं के समाधान के लिए सीधे तरीके से हस्तक्षेप किया जा सके। ऐसे में प्रतिबंध और अंकुश जैसे बिना धार के हथियारों का इस्तेमाल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रतिस्पर्धा नीति के क्षेत्र पर उन्होंने कहा कि जहां भी जरूरी हो, वहां नपे-तुले अंदाज में हस्तक्षेप किया जाना चाहिए। हालांकि, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसा करना कोई आसान काम नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed