{"_id":"670523efe1ddae4bae0b6435","slug":"business-news-and-updates-spicejet-to-add-10-aircraft-to-its-fleet-by-next-month-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Biz Updates: स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल होंगे 10 विमान, ₹3000 करोड़ का निवेश हासिल कर कंपनी ने लिया फैसला","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Biz Updates: स्पाइसजेट के बेड़े में शामिल होंगे 10 विमान, ₹3000 करोड़ का निवेश हासिल कर कंपनी ने लिया फैसला
Tue, 08 Oct 2024 05:52 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Tue, 08 Oct 2024 05:52 PM IST
सार
Business Updates: गुड़गांव स्थित कंपनी फिलहाल 19 विमानों से अपनी सेवाओं का संचालन करती है। विमानों के बेड़े को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Planespotter.net के अनुसार 7 अक्तूबर, 2024 तक कंपनी के 36 विमान ग्राउंडेड, यानी सेवा से बाहर हैं।
विज्ञापन
बिजनेस अपडेट्स
- फोटो : amarujala.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजेट अगले महीने तक अपने बेड़े में 10 नए विमान जोड़ेगी। कंपनी के अनुसार, पहला विमान 10 अक्तूबर को बेड़े में शामिल किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इन 10 विमानों में सात को लीज पर लिया जाएगा। वहीं, तीन विमान ऐसे हैं जिन्हें पूर्व में ग्राउंडेड किया गया था, उन्हें फिर से बेड़े में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
गुड़गांव स्थित कंपनी फिलहाल 19 विमानों से अपनी सेवाओं का संचालन करती है। विमानों के बेड़े को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Planespotter.net के अनुसार 7 अक्तूबर, 2024 तक कंपनी के 36 विमान ग्राउंडेड, यानी सेवा से बाहर हैं।
विज्ञापन
अपने बेड़े में नए विमानों को शामिल करने का एलान स्पाइजेट ने पिछले महीने क्यूआईपी के जरिए 3,000 करोड़ रुपये का निवेश हासिल करने के बाद किया है। कंपनी अपनी पूर्व की फंडिंग राउंड के जरिए भी अलग से 736 करोड़ रुपये हासिल करने वाली है, जिससे इसे भविष्य में विस्तीय स्थिरता और विकास हासिल करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि उसने पट्टे पर लिए जाने वाले विमानों के लिए करार पहले ही कर लिया है और सभी सात विमान 15 नवंबर तक बेड़े में शामिल कर लिए जाने की उम्मीद है।