फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Today Union Budget 2020 Live Updates: Sensex Nifty to be impacted by Budget

Sensex Today: बाजार में भारी गिरावट, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स

Sat, 01 Feb 2020 03:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बजट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 01 Feb 2020 03:20 PM IST
सार

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार का आम बजट पेश किया।  बजट के दौरान हमेशा शेयर बाजार खुला रहता है। 
  • आज शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला है। बीएसई और एनएसई ने इसके बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।
  • इस दिन वित्त मंत्री के बजट भाषण से बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। 
  • सूचना के अनुसार, एक फरवरी को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक कारोबार होगा। 

विज्ञापन
Sensex Today Union Budget 2020 Live Updates: Sensex Nifty to be impacted by Budget
बजट 2020 लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी ही देर में बजट पेश करेंगी। आज शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला है। बजट में किए गए एलानों से बाजार की आगे की चाल तय होगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इसके बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी और बताया था कि अन्य कारोबारी दिनों की तरह शनिवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी में कारोबार होगा। भारत में  शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। बीएसई की सूचना के अनुसार, एक फरवरी को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक कारोबार होगा। एनएसई का भी यह समय रहेगा। इस दौरान निवेशक सामान्य कारोबार कर सकेंगे। बजट के दौरान हमेशा शेयर बाजार खुला रहता है। इस दिन वित्त मंत्री के बजट भाषण से बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। 

विज्ञापन

बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट

बजट से पहले प्री ओपन के दौरान सुबह 9:05 बजे बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 76.67 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के बाद 40,646.82 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 73.70 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के बाद 11,962.10 के स्तर पर था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरावट पर खुला बाजार

बजट 2020 के दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स सुबह 9:18 बजे 167.60 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के बाद 40,555 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 60.35 अंक यानी 0.50 फीसदी की गिरावट के बाद 11,901.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी, मीडिया , मेटल, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर थे। वहीं एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी हरे निशान पर थे। 

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सिप्ला, आईओसी, बीपीसीएल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर बढ़त पर हैं। वहीं टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एनटीपीसी, वेदांता लिमिटेड, कोल इंडिया, जी लिमिटेड, यूपीएल और अडाणी पोर्ट्स लाल निशान पर हैं। 
विज्ञापन

सुबह 10:02 बजे सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा बाजार

सुबह 10:02 बजे बाजार सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 34.44 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 40,757.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 0.05 अंक की बढ़त के बाद 11,962.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 10:56 बजे हरे निशान पर कारोबार कर रहा बाजार

सुबह 10:56 बजे बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 141.01 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 40,864.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 28.15 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 11,990.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 11:12 बजे 12,000 के ऊपर पहुंचा निफ्टी

सुबह 11:12 बजे बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 137.29 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 40,860.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 39.35 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 12,001.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 11:41 बजे इतने स्तर पर है बाजार

सुबह 11:41 बजे सेंसेक्स 33.37 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 40,756.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 5.65 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त के बाद 11,967.75 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 11:53 बजे सेंसेक्स में 52.75 अंकों की तेजी

सुबह 11:53 बजे सेंसेक्स 52.75 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 40,776.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 11.90 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 11,974 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

दोपहर 12:19 बजे लाल निशान पर कारोबार कर रहा बाजार

दोपहर 12:19 बजे सेंसेक्स 87.02 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 40,636.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,927.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

दोपहर 12:32 बजे मामूली गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार

दोपहर 12:32 बजे सेंसेक्स 35.55 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 40,687.94 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 9.55 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के बाद 11,952.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

दोपहर 12:57 बजे गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार

दोपहर 12:57 बजे सेंसेक्स 159.09 अंक यानी 0.39 फीसदी की गिरावट के बाद 40,564.40 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 45.15 अंक यानी 0.38 फीसदी की गिरावट के बाद 11,916.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

एलआईसी के शेयर में बढ़त

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने एलआईसी में आईपीओ के जरिए अपनी शेयर पूंजी की हिस्सेदारी को बेचेगी। इसके बाद एलआईसी का शेयर 11.50 अंक यानी 2.61 फीसदी की बढ़त के बाद 452.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 440.95 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन एलआईसी का शेयर 440.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

दोपहर 1:19 बजे गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार

दोपहर 1:19 बजे सेंसेक्स 290.19 अंक यानी 0.71 फीसदी की गिरावट के बाद 40,433.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50.25 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट के बाद 11,911.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

दोपहर 1:32 बजे बाजार में भारी गिरावट आई

दोपहर 1:32 बजे सेंसेक्स 571.19 अंक यानी 1.40 फीसदी की गिरावट के बाद 40,151.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 207.20 अंक यानी 1.73 फीसदी की गिरावट के बाद 11,754.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं। 

दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, टीसीएस, सिप्ला और एचसीएल टेक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं एल एंड टी, टाटा मोटर्स, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फिन्सर्व, इंफ्राटेल और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। 

एलआईसी के शेयर में बढ़त

वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने एलआईसी में आईपीओ के जरिए अपनी शेयर पूंजी की हिस्सेदारी को बेचेगी। इसके बाद एलआईसी का शेयर 1.90 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 439.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 440.95 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन एलआईसी का शेयर 440.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 
 

दोपहर 1:53 बजे बाजार में भारी गिरावट आई

दोपहर 1:53 बजे सेंसेक्स 642.11 अंक यानी 1.58 फीसदी की गिरावट के बाद 40,081.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 205.90 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के बाद 11,756.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

468 अंक लुढ़का सेंसेक्स

दोपहर 2:16 बजे सेंसेक्स 468 अंक यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के बाद 40,255.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 128.05 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के बाद 11,834.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

दोपहर 3 बजे के करीब शेयर बाजार में एक हजार अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली और सेंसेक्स 39 हजार के नीचे आ गया। एक दिन में शेयर बाजार में यह बड़ी गिरावट है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed