Sensex Today: बाजार में भारी गिरावट, 1000 अंक लुढ़का सेंसेक्स
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में मोदी सरकार का आम बजट पेश किया। बजट के दौरान हमेशा शेयर बाजार खुला रहता है।
- आज शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला है। बीएसई और एनएसई ने इसके बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी।
- इस दिन वित्त मंत्री के बजट भाषण से बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
- सूचना के अनुसार, एक फरवरी को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक कारोबार होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थोड़ी ही देर में बजट पेश करेंगी। आज शनिवार को भी भारतीय शेयर बाजार खुला है। बजट में किए गए एलानों से बाजार की आगे की चाल तय होगी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने इसके बारे में आधिकारिक अधिसूचना जारी की थी और बताया था कि अन्य कारोबारी दिनों की तरह शनिवार को भी सेंसेक्स-निफ्टी में कारोबार होगा। भारत में शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है। बीएसई की सूचना के अनुसार, एक फरवरी को सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर 3.30 बजे तक कारोबार होगा। एनएसई का भी यह समय रहेगा। इस दौरान निवेशक सामान्य कारोबार कर सकेंगे। बजट के दौरान हमेशा शेयर बाजार खुला रहता है। इस दिन वित्त मंत्री के बजट भाषण से बाजार में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है।
बजट से पहले शेयर बाजार में गिरावट
गिरावट पर खुला बाजार
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी, मीडिया , मेटल, पीएसयू बैंक और प्राइवेट बैंक लाल निशान पर थे। वहीं एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी हरे निशान पर थे।दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो गेल, हिंदुस्तान यूनिलीवर, सिप्ला, आईओसी, बीपीसीएल, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और आईटीसी के शेयर बढ़त पर हैं। वहीं टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, एनटीपीसी, वेदांता लिमिटेड, कोल इंडिया, जी लिमिटेड, यूपीएल और अडाणी पोर्ट्स लाल निशान पर हैं।सुबह 10:02 बजे सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा बाजार
सुबह 10:02 बजे बाजार सपाट स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 34.44 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 40,757.93 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 0.05 अंक की बढ़त के बाद 11,962.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सुबह 10:56 बजे हरे निशान पर कारोबार कर रहा बाजार
सुबह 10:56 बजे बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 141.01 अंक यानी 0.35 फीसदी की बढ़त के बाद 40,864.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 28.15 अंक यानी 0.24 फीसदी की बढ़त के बाद 11,990.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सुबह 11:12 बजे 12,000 के ऊपर पहुंचा निफ्टी
सुबह 11:12 बजे बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 137.29 अंक यानी 0.34 फीसदी की बढ़त के बाद 40,860.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 39.35 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 12,001.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
सुबह 11:41 बजे इतने स्तर पर है बाजार
सुबह 11:53 बजे सेंसेक्स में 52.75 अंकों की तेजी
सुबह 11:53 बजे सेंसेक्स 52.75 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 40,776.24 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 11.90 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 11,974 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दोपहर 12:19 बजे लाल निशान पर कारोबार कर रहा बाजार
दोपहर 12:19 बजे सेंसेक्स 87.02 अंक यानी 0.21 फीसदी की गिरावट के बाद 40,636.47 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 34.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के बाद 11,927.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
दोपहर 12:32 बजे मामूली गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार
दोपहर 12:57 बजे गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार
एलआईसी के शेयर में बढ़त
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने एलआईसी में आईपीओ के जरिए अपनी शेयर पूंजी की हिस्सेदारी को बेचेगी। इसके बाद एलआईसी का शेयर 11.50 अंक यानी 2.61 फीसदी की बढ़त के बाद 452.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 440.95 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन एलआईसी का शेयर 440.95 के स्तर पर बंद हुआ था।दोपहर 1:19 बजे गिरावट पर कारोबार कर रहा बाजार
दोपहर 1:32 बजे बाजार में भारी गिरावट आई
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें मीडिया, मेटल, पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी शामिल हैं।दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो हिंदुस्तान यूनिलीवर, इंफोसिस, टीसीएस, सिप्ला और एचसीएल टेक हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं। वहीं एल एंड टी, टाटा मोटर्स, जी लिमिटेड, बीपीसीएल, यूपीएल, हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फिन्सर्व, इंफ्राटेल और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं।एलआईसी के शेयर में बढ़त
वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार ने एलआईसी में आईपीओ के जरिए अपनी शेयर पूंजी की हिस्सेदारी को बेचेगी। इसके बाद एलआईसी का शेयर 1.90 अंक यानी 0.43 फीसदी की गिरावट के बाद 439.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में यह 440.95 के स्तर पर खुला था। जबकि पिछले कारोबारी दिन एलआईसी का शेयर 440.95 के स्तर पर बंद हुआ था।दोपहर 1:53 बजे बाजार में भारी गिरावट आई
दोपहर 1:53 बजे सेंसेक्स 642.11 अंक यानी 1.58 फीसदी की गिरावट के बाद 40,081.38 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 205.90 अंक यानी 1.72 फीसदी की गिरावट के बाद 11,756.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
468 अंक लुढ़का सेंसेक्स
दोपहर 2:16 बजे सेंसेक्स 468 अंक यानी 1.15 फीसदी की गिरावट के बाद 40,255.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 128.05 अंक यानी 1.07 फीसदी की गिरावट के बाद 11,834.05 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।