फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Budget 2016 impact in Market, Sensex and nifty.

बाजार को रास नहीं आया बजट, सेंसेक्स ढेर

Mon, 29 Feb 2016 08:00 PM IST
Updated Mon, 29 Feb 2016 08:00 PM IST
विज्ञापन
Budget 2016 impact in Market, Sensex and nifty.

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश का आम बजट लोकसभा में

विज्ञापन
पेश किया। बजट के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव का माहौल रहा। हालांकि शेयर बाजार बंद होने के समय इसमें गिरावट देखने को मिली।

सोमवार को सेंसेक्स 152 अंकों की गिरावट के साथ 23,002 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी की बात करें तो यहां भी गिरावट नजर आई। निफ्टी 42 अंक नीचे गिरकर 6,987 पर बंद हुआ।


इससे पहले बजट भाषण खत्म होने के दौरान सेंसेक्स में उछाल देखने को मिला था। निफ्टी में भी सुधार आया था। लेकिन ये छलांग बाजार बंद होते-होते गायब हो गई और बाजार गिरावट के साथ बंद हुए।
विज्ञापन

अरुण जेटली के बजट का बाजार पर असर

Budget 2016 impact in Market, Sensex and nifty.

बता दें कि मोदी सरकार के तीसरे आम बजट पेश करने से पहले बाजार में गिरावट का असर नजर आया। शेयर बाजार उछाल के साथ खुले, बाद में गिरावट देखने को मिली।

बजट प्रस्तुत करने के दौरान सेंसेक्स में करीब 250 से ज्यादा अंकों की गिरावट देखने को मिली थी। जैसे ही बजट भाषण खत्म हुआ बाजार में रौनक छाने लगी और सेंसेक्स उछाल की ओर बढ़ने लगा।

बजट भाषण के दौरान जहां एक ओर वित्त मंत्री अरुण जेटली बजट 2016-17 को लेकर एक के बाद एक ऐलान कर रहे थे, दूसरी ओर बाजार में इसका असर बजट भाषण के बाद दिखाई दिया।

बजट भाषण खत्म होते ही लगातार नीचे जा रहा बाजार कुछ संभला। लेकिन बाजार बंद होने तक ये उछाल कायम नहीं रह सका और गिरावट के साथ बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed