फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today : opening in red mark sensex above 40000

Share Market Today: मामूली गिरावट पर खुला शेयर बाजार, 40000 के ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स

Tue, 20 Oct 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 20 Oct 2020 09:26 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today :  opening in red mark sensex above 40000
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : PTI

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 65.65 अंक (0.16 फीसदी) नीचे 40365.95 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 12.05 अंक (0.10 फीसदी) नीचे 11,861 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, आईओसी और एचडीएफसी लाइफ के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, अडाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, इंडसइंड बैंक और बजाज फाइनेंस की शुरुआत गिरावट पर हुई।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स गिरावट के साथ खुले। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो, बैंक और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 37.32 अंक यानी 0.32 फीसदी की गिरावट के बाद 40394.28 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 8.30 अंक यानी 0.07 फीसदी नीचे 11881.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.12 फीसदी की तेजी के साथ 448.62 अंक ऊपर 40431.60 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.94 फीसदी (110.60 अंक) की बढ़त के साथ 11873.05 के स्तर पर बंद हुआ था। 


सोमवार को बढ़त पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर खुला था। सेंसेक्स 348.55 अंक (0.87 फीसदी) ऊपर 40331.53 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 116.75 अंक (0.99 फीसदी) ऊपर 11,879.20 पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed