फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today on friday opening in red mark sensex below 40000

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार: 40000 के नीचे खुला सेंसेक्स, लाल निशान पर कारोबार कर रहा निफ्टी

Fri, 30 Oct 2020 09:29 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 30 Oct 2020 09:29 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today on friday opening in red mark sensex below 40000
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : File

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी शेयर बाजार में गिरावट जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 50.71 अंक (0.13 फीसदी) नीचे 39699.14 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 7.90 अंकों की मामूली गिरावट (0.07 फीसदी) की साथ 11662.90 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो विप्रो, आईओसी, यूपीएल, बीपीसीएल और एसबीआई की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, एचसीएल टेक, डॉक्टर रेड्डी और श्री सीमेंट की शुरुआत गिरावट पर हुई।
विज्ञापन


इन कारकों से प्रभावित हुआ बाजार 
दरअसल, दुनिया में कोरोना वायरस महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है। अमेरिका, रूस, फ्रांस और अन्य यूरोप के देशों में वायरस दोबारा तेजी से फैलने लगा है। इसलिए कई देशों में नए प्रतिबंध भी लगाए हैं। इसके अतिरिक्त अमेरिका ने तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से निवेशक बाजार में निवेश को लेकर सतर्क हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि प्रोत्साहन पैकेज को चुनाव के बाद जारी किया जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेट्स के बीच इस मुद्दे पर बातचीत सही दिशा में नहीं पहुंच सकी। इन सभी कारकों से बाजार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज और प्राइवेट बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें रियल्टी, मेटल, पीएसयू बैंक, मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, आईटी, ऑटो और प्राइवेट बैंक शामिल हैं। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 50.71 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के बाद 39699.14 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.90 अंक यानी 0.07 फीसदी नीचे 11662.90 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 172.61 अंक नीचे 39749.85 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.50 फीसदी (58.80 अंक) की गिरावट के साथ 11670.80 के स्तर पर बंद हुआ था। 


गुरुवार को गिरावट पर खुला था बाजार
गुरुवार को सेंसेक्स 298.36 अंक (0.75 फीसदी) नीचे 39624.10 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 96.30 अंकों की गिरावट (0.81 फीसदी) की साथ 11633.30 पर हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed