फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 4rd August 2021

Stock Market: सेंसेक्स-निफ्टी अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, 2.30 लाख करोड़ बढ़ी पूंजी

Wed, 04 Aug 2021 08:25 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Wed, 04 Aug 2021 08:25 AM IST
सार

  • सेंसेक्स 873 अंकों की बढ़त से रिकॉर्ड पर रहा, तो निफ्टी पहली बार 16 हजार के पार बंद हुआ
  • 16 महीने में ही निफ्टी ने दोगुने का स्तर छुआ

विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Stock Market Today on 4rd August 2021
Sensex

विस्तार

आर्थिक सुधार के मजबूत संकेतों से मंगलवार को शेयर बाजार नई ऊंचाई पर पहुंच गया। सेंसेक्स 873 अंकों की बढ़त से रिकॉर्ड पर रहा, तो निफ्टी पहली बार 16 हजार के पार बंद हुआ। बाजार की तेजी से निवेशकों की संपत्ति में भी 2.30 लाख करोड़ का इजाफा हुआ।

विज्ञापन


सुबह कारोबार की शुरुआत ही बढ़त के साथ हुई और एसबीआई, एचडीएफसी, टाइटन जैसी कंपनियों में तेजी के साथ सेंसेक्स 872.73 अंक चढ़कर 53,823.36 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 245.60 अंकों की बढ़त के साथ 16,130.75 पर पहुंच गया।
विज्ञापन


25 मार्च, 2020 को निफ्टी 8 हजार पर कारोबार कर रहा था। इस तरह, 16 महीने में ही निफ्टी ने दोगुने का स्तर छू लिया। बीएसई की 30 कंपनियों में से 27 में बढ़त दिखी। मिडकैप व स्मॉलकैप भी रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए। बीएसई पर सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण भी 240.04 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कारणों से बाजार में उछाल

  • जुलाई में निर्यात, जीएसटी वसूली, विनिर्माण सहित कई आर्थिक संकेतों में मजबूती दिखी।
  • कंपनियों ने जून तिमाही में बड़े मुनाफे की घोषणा की।
  • जुलाई में बेरोजगारी दर घटकर 7% से नीचे आ गई।
  • 60% से ज्यादा कंपनियां उत्पादन बढ़ा रही हैं।

महंगाई व महामारी की पड़ सकती है मार
रिकॉर्ड पर पहुंच चुके शेयर बाजार में पैसे लगाने वाले निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि महंगाई और संक्रमण बढ़ने से दोबारा गिरावट आ सकती है। जो शेयर अब तक तगड़ा मुनाफा दे चुके हैं, उनमें 20 फीसदी तक गिरावट की आशंका है। ऐसे में निवेशकों को डाइवर्सिफिकेशन पर जोर देना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed