फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices trading in green mark nifty above 14000

Share Market Today: नव वर्ष के पहले दिन गुलजार हुआ बाजार, सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी 14000 के पार

Fri, 01 Jan 2021 09:35 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Fri, 01 Jan 2021 09:35 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices trading in green mark nifty above 14000
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज साल 2021 के पहले कारोबारी दिन यानी एक जनवरी 2021 को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 120.70 अंक (0.25 फीसदी) ऊपर 47,872.03 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.25 फीसदी (35.30 अंक) ऊपर 14,017.10 के स्तर पर खुला। आज 903 शेयरों में तेजी आई और 249 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 30 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। मालूम हो कि एक जनवरी 2020 को सेंसेक्स 41,306.02 पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एम एंड एम, बजाज ऑटो, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, ओएनजीसी, टीसीएस, आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक और एसबीआई के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं एशियन पेंट्स, सन फार्मा, एचडीएफसी, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 51.02 अंक यानी 0.11 फीसदी की तेजी के बाद 47,802.35 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 7.60 अंक यानी 0.05 फीसदी ऊपर 13,989.40 के स्तर पर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 106.53 अंक (0.22 फीसदी) की गिरावट के साथ 47639.69 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.23 फीसदी (31.70 अंक) नीचे 13950.30 के स्तर पर खुला था। इसके बाद सुबह 10.37 बजे सेंसेक्स 85.48 अंक ऊपर 47831.70 पर ता और निफ्टी 0.13 फीसदी ऊपर 14000.30 के स्तर पर पहुंच गया था। 


गुरुवार को सपाट स्तर पर बंद हुआ था बाजार
31 दिसंबर 2020 के आखिरी दिन शेयर बाजार सपाट स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.01 फीसदी की मामूली तेजी के साथ 5.11 अंक ऊपर 47751.33 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.20 अंक की बढ़त के साथ 13981.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed