{"_id":"5feaa9558ebc3e3f7e5d3d53","slug":"bse-sensex-nse-nifty-share-market-sensex-nifty-indian-indices-opened-on-positive-note-on-29-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Share Market Today: बाजार में जारी तेजी का सिलसिला, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी","category":{"title":"Bazar","title_hn":"बाज़ार","slug":"bazaar"}}
Share Market Today: बाजार में जारी तेजी का सिलसिला, रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी
Tue, 29 Dec 2020 09:28 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 29 Dec 2020 09:28 AM IST
विज्ञापन
शेयर मार्केट आज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 225.30 अंक (0.48 फीसदी) की तेजी के साथ 47,579.05 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.47 फीसदी (65.80 अंक) ऊपर 13,939 के स्तर पर खुला। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार भी मजबूत रहे। शेयर बाजार आज फिर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। आज करीब 1073 शेयरों में तेजी और 240 शेयरों में गिरावट आई।
विज्ञापन
बाजार ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
बैंकिंग शेयरों में उछाल
आज एनएसई निफ्टी में पीएसयू बैंक में दो फीसदी का उछाल आया, जबकि प्राइवेट बैंक 1.4 फीसदी तक बढ़े। इंडसइंड बैंक का शेयर 3.7 फीसदी के उछाल के साथ 899.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। एक्सिस बैंक में 1.1 फीसदी और एचडीएफसी बैंक में 1.3 फीसदी की तेजी आई। कोटक महिंद्रा बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (SBI) एक फीसदी उछले।
विज्ञापन
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान इंडसइंड बैंक, ग्रासिम, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक और जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं पावर ग्रिड, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, डिविस लैज और एचडीएफसी लाइफ के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 122.87 अंक यानी 0.26 फीसदी की तेजी के बाद 47,476.62 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 9.20 अंक यानी 0.07 फीसदी ऊपर 13,882.40 के स्तर पर था।
सोमवार को ऐसा था बाजार का हाल
वैश्विक बाजारों में तेजी का अनुसरण करते हुए सोमवार को भी प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 361.93 अंक या 0.77 फीसदी बढ़कर 47,335.47 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 110.55 अंक या 0.80 फीसदी चढ़कर 13,859.80 के नए शिखर पर पहुंच गया था।