फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Today Latest News: Indian indices opened on positive note on 24 December

Share Market Today: हरे निशान पर खुला बाजार, 254 अंक ऊपर सेंसेक्स, निफ्टी 13700 के करीब

Thu, 24 Dec 2020 09:32 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 24 Dec 2020 09:32 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Today Latest News: Indian indices opened on positive note on 24 December
शेयर मार्केट आज - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 254.11 अंक (0.55 फीसदी) की तेजी के साथ 46698.29 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी (71.60 अंक) ऊपर 13672.70 के स्तर पर खुला। 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर घरेलू शेयर बाजार बंद होगा। इस दिन बीएसई और एनएसई में कारोबार नहीं होगा। 28 दिसंबर को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। 

विज्ञापन


पिछले सप्ताह बीएसई मानक सूचकांक 861.68 अंक यानी 1.86 फीसदी मजबूत हुआ था। बाजार ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंडाल्को, इंडसइंड बैंक, ओएनजीली, कोल इंडिया और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हीरो मोटोकॉर्प, ग्रासिम, अल्ट्राटेक सीमेंट, एशियन पेंट्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयर लाल निशान पर खुले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फार्मा, एफएमसीजी, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, मीडिया और ऑटो शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स 288.02 अंक यानी 0.62 फीसदी की तेजी के बाद 46732.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 103.20 अंक यानी 0.76 फीसदी ऊपर 13704.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 55.68 अंक (0.12 फीसदी) की गिरावट के साथ 45951.01 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.15 फीसदी (19.80 अंक) नीचे 13446.50 के स्तर पर खुला था। 


बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 437.49 अंक ऊपर 46444.18 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 1.00 फीसदी (134.80 अंक) की बढ़त के साथ 13,601.10 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed