फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices opened lower on 19 february sensex down by 222 points

लाल निशान पर हुई बाजार की शुरुआत, 222 अंक नीचे खुला सेंसेक्स

Fri, 19 Feb 2021 09:23 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 19 Feb 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Sensex Nifty Indian indices opened lower on 19 february sensex down by 222 points
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। कमजोर वैश्विक संकेतों से शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 222.82 अंक (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,101.87 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 64.50 अंक यानी 0.43 फीसदी नीचे 15,054.50 के स्तर पर खुला। 

विज्ञापन


इस दौरान आज 637 शेयरों में तेजी आई, 540 शेयरों में गिरावट आई और 82 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। शेयर बाजार में पिछले सप्ताह तेजी का सिलसिला जारी रहा। पिछले सप्ताह सेंसेक्स 812.67 अंक यानी 1.60 फीसदी चढ़ गया। सेंसेक्स की शीर्ष दस में से सात कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 1,40,430.45 करोड़ रुपये बढ़ गया। इनमें से सबसे अधिक फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ। लाभ में रहे प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस शामिल हैं। वहीं एचडीएफसी बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा में गिरावट रही।
विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर, रिलायंस, एम एंड एम, एल एंड टी, एचसीएल, टेक, सन फार्मा और बजाज फिनसर्व के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट, पावर ग्रिड, नेस्ले इंडिया, एचडीएफसी, डॉक्टर रेड्डी, बजाज फाइनेंस, कोटक महिंद्रा बैंक, एसबीआई, इंडसइंड बैंक, टेक महिंद्रा, ओएनजीसी, एशियन पेंट्स, इंफोसिस, मारुति और टाइटन के शेयर लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 55.82 अंक (0.11 फीसदी) ऊपर 51,380.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 30.30 अंक (0.20 फीसदी) ऊपर 15,149.30 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 12.92 अंक (0.02 फीसदी) की गिरावट के साथ 51,690.91 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 2.20 अंक यानी 0.01 फीसदी नीचे 15,206.70 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को गिरावट पर बंद हुआ था बाजार 
गुरुवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। गिरावट का यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन था। सेंसेक्स 379.14 अंक (0.73 फीसदी) नीचे 51324.69 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 89.95 अंक यानी 0.59 फीसदी की गिरावट के साथ 15118.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed