फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today: Indian indices trading lower amid weak global cues

Share Market Today: शेयर बाजार: नहीं थम रहा गिरावट का सिलसिला, 754 अंक फिसला सेंसेक्स, निफ्टी 14 हजार के नीचे

Thu, 28 Jan 2021 01:07 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 28 Jan 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
BSE Sensex NSE Nifty Share Market Today: Indian indices trading lower amid weak global cues
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला

कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भी घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। आज घरेलू बाजार दबाव में है। दोपहर 12.50 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 754.34 अंक (1.59 फीसदी) की गिरावट के साथ 46555.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 213 अंक यानी 1.52 फीसदी की गिरावट के साथ 13,754.50 के स्तर पर था। मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद थे। 

विज्ञापन


पांच दिनों में करीब तीन हजार अंक फिसला सेंसेक्स
गिरावट का यह सिलसिला पिछले पांच दिनों से जारी है। इस दौरान सेंसेक्स में तीन हजार अंकों से ज्यादा की गिरावट आई है। इंडेक्स 21 जनवरी को 50,184 पर पहुंचा था। चौतरफा गिरावट के चलते सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण भी घटकर 188.66 लाख करोड़ रुपये हो गया है, जो 27 जनवरी को 189.59 लाख करोड़ रुपये था। सरकारी डाटा के अनुसार, पिछले साल अप्रैल-नवंबर के दौरान फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट (FDI) निवेश 58.37 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल की समान अवधि में निवेशित 47.67 अरब डॉलर की तुलना में 22 फीसदी ज्यादा है। आठ महीनों एफडीआई का यह आंकड़ा सबसे अधिक है। इसी अवधि के दौरान शेयर बाजार में एफडीआई 43.85 अरब डॉलर रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 37 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


वैश्विक बाजारों में भी गिरावट
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो 28 जनवरी को वैश्विक बाजारों में भी भारी गिरावट है। जापान का निक्केई इंडेक्स 1.34 फीसदी, चीन का शंघाई कंपोजिट 1.30 फीसदी, हांगकांग का हेंगसेंग 1.83 फीसदी नीचे कारोबार कर रहे हैं। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 1.85 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज 2.02 फीसदी फिसल गए हैं। अमेरिका का डाउ जोंस, नैस्डैक और एस एंड पी 500 इंडेक्स दो-दो फीसदी ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 377.99 अंक (0.80 फीसदी) की गिरावट के साथ 47,031.94 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 113.10 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के साथ 13,854.40 के स्तर पर खुला था। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 फीसदी नीचे आया। 301 शेयरों में तेजी आई और 883 शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं 54 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।

बजट से पहले जारी रहेगा उतार-चढ़ाव
आम बजट से पहले मासिक डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि, 'आने वाले दिनों में केंद्रीय बजट तथा मासिक सौदों की समाप्ति से पहले बाजार में उथल-पुथल रह सकती है। कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार के उतार-चढ़ाव को बढ़ाएंगे।'

बजट से मिलेगी सेंसेक्स की यात्रा को दिशा
बीएसई सेंसेक्स ने पिछले सप्ताह पहली बार 50,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर को पार किया। ऐसे में बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आगामी दिनों में बाजार में मुनाफावसूली का सिलसिला चल सकता है। विश्लेषकों ने कहा कि अब सभी की निगाहें वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर है। बजट से सेंसेक्स की आगे की यात्रा को दिशा मिलेगी। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के बीच बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24 मार्च को अपने एक साल के निचले स्तर 25,638.9 अंक पर आ गया। हालांकि, आगे साल के दौरान सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर तक चला गया। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, एनटीपीसी और एशियन पेंट्स के अतिरिक्त सभी कंपनियों के सेयर लाल निशान पर खुले। शीर्ष गिरावट वाले शेयरों में मारुति रिलायंस, टीसीएस, एम एंड एम, एल एंड टी, आईटीसी, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाइटन, अल्ट्राटेक सीमेंट, नेस्ले इंडिया, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, डिविस लैब, इंडसइंड बैंक और सन फार्मा शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 352.43 अंक (0.74 फीसदी) नीचे 47,057.50 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 226.10 अंक (1.62 फीसदी) नीचे 13,741.40 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था सेंसेक्स 
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 280.96 अंक (0.58 फीसदी) की गिरावट के साथ 48,066.63 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 81 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 14,157.90 के स्तर पर खुला था। लेकिन दोपहर के बाद बाजार में भारी बिकवाली देखी गई। 


बुधवार को भारी गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट आई और यह लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 937.66 अंक यानी 1.94 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 47409.93 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 271.40 अंक (1.91 फीसदी) की गिरावट के साथ 13967.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed