फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Market update: Nifty trades lower around 14,100 amid mixed global cues

Share Market Today: शेयर बाजार में भारी बिकवाली, 598 अंक लुढ़ककर 48000 से नीचे कारोबार कर रहा सेंसेक्स

Wed, 27 Jan 2021 12:50 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 27 Jan 2021 12:50 PM IST
विज्ञापन
Market update: Nifty trades lower around 14,100 amid mixed global cues
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला

मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। दोपहर के बाद बाजार में भारी बिकवाली देखी जा रही है। दोपहर 12.42 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 598.43 अंक (1.24 फीसदी) की भारी गिरावट के साथ 47749.16 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 166.30 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 14,072.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस के मौके पर शेयर बाजार बंद थे। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 156.13 अंक या 0.31 फीसदी नीचे आया।

विज्ञापन


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 280.96 अंक (0.58 फीसदी) की गिरावट के साथ 48,066.63 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 81 अंक यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 14,157.90 के स्तर पर खुला था। तब 526 शेयरों में तेजी आई और 586 शेयरों में गिरावट आई थी। वहीं 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सपाट स्तर पर हुआ कारोबार
वैश्विक बाजारों की बात करें, तो बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में सपाट कारोबार दर्ज किया जा रहा है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स 0.24 फीसदी और हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.02 फीसदी ऊपर कारोबार कर रहे हैं। दूसरी ओर चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.07 फीसदी, कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.01 फीसदी और ऑस्ट्रेलियाई शेयर बाजार भी सपाट कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में भी सुस्ती रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सप्ताह जारी रह सकता है उतार-चढ़ाव
आम बजट से पहले मासिक डेरिवेटिव अनुबंध के निपटान तथा कंपनियों के तिमाही नतीजों के बीच इस सप्ताह में शेयर बाजारों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विशेषज्ञों ने यह राय जताई है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के खुदरा अनुसंधान प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा कि, 'आने वाले दिनों में केंद्रीय बजट तथा मासिक सौदों की समाप्ति से पहले बाजार में उथल-पुथल रह सकती है। कंपनियों के तिमाही नतीजे भी बाजार के उतार-चढ़ाव को बढ़ाएंगे। इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति की भी घोषणा होने वाली है।'

बजट से मिलेगी सेंसेक्स की यात्रा को दिशा
बीएसई सेंसेक्स ने पिछले सप्ताह पहली बार 50,000 अंक के ऐतिहासिक स्तर को पार किया। ऐसे में बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आगामी दिनों में बाजार में मुनाफावसूली का सिलसिला चल सकता है। विश्लेषकों ने कहा कि अब सभी की निगाहें वित्त वर्ष 2021-22 के बजट पर है। बजट से सेंसेक्स की आगे की यात्रा को दिशा मिलेगी। बीते साल कोरोना वायरस महामारी के बीच बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 24 मार्च को अपने एक साल के निचले स्तर 25,638.9 अंक पर आ गया। हालांकि, आगे साल के दौरान सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर तक चला गया। 

लॉकडाउन के बाद से काफी तेजी से आगे बढ़ा बाजार
भारतीय बाजार पिछले कुछ माह के दौरान लॉकडाउन के बाद तेज पुनरोद्धार की उम्मीद से काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसके अलावा सकारात्मक वैश्विक रुख, विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत प्रवाह और कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से भी धारणा मजबूत बनी हुई है। 

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, डिविस लैब और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर बढ़त पर खुले। वहीं ग्रासिम, बीपीसीएल, इंडसइंड बैंक, हीरो मोटोकॉर्प और सन फार्मा के शेयर लाल निशान पर खुले।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल और फार्मा की शुरुआत बढ़त पर हुई। वहीं ऑटो, प्राइवेट बैंक,  आईटी, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी, मीडिया और रियल्टी गिरावट पर खुले।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 88.19 अंक (0.18 फीसदी) ऊपर 48,435.78 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 198.60 अंक (1.39 फीसदी) ऊपर 14,437.50 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था सेंसेक्स 
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 262.71 अंक (0.54 फीसदी) की बढ़त के साथ 49,141.25 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 98.10 अंक यानी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 14,470 के स्तर पर खुला था। 


सोमवार को लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 530.95 अंक यानी 1.09 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 48347.59 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 133 अंक (0.93 फीसदी) की गिरावट के साथ 14238.90 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed