फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bazar ›   Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 5 February 2021 News: Indian indices trading in green mark

Share Market Today: बाजार में जारी उतार-चढ़ाव: 322 अंक ऊपर कारोबार कर रहा सेंसेक्स, निफ्टी 15 हजार के करीब

Fri, 05 Feb 2021 11:37 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Fri, 05 Feb 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Sensex Nifty Share Market Stock Market Today on 5 February 2021 News: Indian indices trading in green mark
शेयर बाजार आज - फोटो : ANI

बजट के दिन से ही शेयर बाजार में जोरदार तेजी जारी है। पिछले सत्र में रिकॉर्ड स्तर पर बंद होने के बाद आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भी घरेलू शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 212.90 अंक (0.42 फीसदी) की तेजी के साथ 50,827.19 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59.50 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 14,955.15 के स्तर पर खुला। बाजार में उतार चढ़ाव जारी है। 

विज्ञापन


सुबह 11.30 बजे - शेयर बाजार में रौनक लौटी। सेंसेक्स 322.01 अंक (0.64 फीसदी) ऊपर 50936.30 के स्तर पर है। निफ्टी 62.65 अंकों की तेजी के साथ 14958.30 के स्तर पर है।
विज्ञापन


सुबह 10.58 बजे - बीएसई का सेंसेक्स 4.77 अंक (0.01 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 50609.52 के स्तर पर और निफ्टी 27.95 अंक (0.19 फीसदी) की गिरावट के साथ 14867.70 के स्तर पर पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 9.33 बजे - सेंसेक्स 447.75 अंक (0.88 फीसदी) की तेजी के साथ 51062.04 के उच्चतम स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 118.50 अंक यानी 0.80 फीसदी की बढ़त के साथ 15 हजार के ऊपर 15014.15 के स्तर पर है। 

रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। यह चार फीसदी पर बरकरार है। एमपीसी ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है। यानी ग्राहकों को ईएमआई या लोन की ब्याज दरों पर नई राहत नहीं मिली है। केंद्रीय बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रिवर्स रेपो रेट को भी 3.35 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। इसके साथ ही बैंक रेट में भी कोई बदलाव नहीं करने का फैसला लिया गया है। यह 4.25 फीसदी पर है। मार्जिनल स्टैंडिंग फसिलिटी (MSF) रेट भी 4.25 फीसदी पर है। रिजर्व बैंक ने अगले वित्त वर्ष 2021-22 में देश की जीडीपी में 10.5 फीसदी की तेजी का अनुमान लगाया है। 

एसबीआई के शेयर में जोरदार उछाल
आज भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के शेयर बीएसई पर 52 सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गए। एसबीआई के एक शेयर की कीमत 408.35 रुपये हो गई। दो दिन पहले बैंक ने दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए थे, जिसके बाद दो दिन में बैंक के शेयर 25 फीसदी बढ़े हैं। गुरुवार को यह 10 फीसदी के अपर सर्किट के साथ 355.10 रुपये पर बंद हुआ था। शुरुआती कारोबार में यह 8.7 फीसदी की तेजी के साथ 386 रुपये के स्तर पर खुला था। 

आज 979 शेयरों में तेजी आई और 243 शेयरों में गिरावट आई। वहीं 43 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों का मानना है कि सोमवार को पेश किया गया बजट एक साहसिक और वृद्धि-उन्मुख बजट है। दो सरकारी बैंकों के निजीकरण और भूमि जैसी परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण के प्रस्ताव को भी बाजार ने सकारात्मक माना है। इसके बाद सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार उछाल देखा गया और यह उच्चतम स्तर पर पहुंच गए।

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान हीरो मोटोकॉर्प, इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एसबीआई और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं आईसीआईसीआई बैंक, पावर ग्रिड, कोल इंडिया, अल्ट्राटेक सीमेंट और ग्रासिम के शेयर लाल निशान पर खुले। 

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स की शुरुआत बढ़त पर हुई। इनमें बैंक, मेटल, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो, एफएमसीजी, आईटी, फार्मा, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, मीडिया और रियल्टी शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.01 बजे सेंसेक्स 189.22 अंक (0.37 फीसदी) ऊपर 50803.51 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 9.60 अंक (0.06 फीसदी) ऊपर 14905.30 के स्तर पर था।

बजट वाले दिन टूटा था 24 सालों का रिकॉर्ड
एक फरवरी को बीएसई का इंडेक्स पांच फीसदी ऊपर बंद हुआ था। मालूम हो कि बजट के दिन यह सेंसेक्स में 24 सालों की सबसे बड़ी उछाल है। एक फरवरी को सेंसेक्स 2314.84 अंक ऊपर 48600 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 646.60 अंक (4.74 फीसदी) की बढ़त के साथ 14281.20 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 146.11 अंक (0.29 फीसदी) की गिरावट के साथ 50,109.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 43.55 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 14,746.40 के स्तर पर खुला था। 


गुरुवार को रिकॉर्ड स्तर बंद हुआ था सेंसेक्स 
गुरुवार को 358.54 अंक यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ 50614.29 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 105.70 अंक (0.71 फीसदी) की बढ़त के साथ 14,895.65 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed